फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 125 year old Ramganga Canal bridge develops cracks plaster is peeling off and walls are fissured

कानपुर: 125 साल पुराना रामगंगा नहर पुल दरका, प्लास्टर उखड़ा और दीवारें में दरारें, कभी भी हो सकता है हादसा

Thu, 24 Sep 2026 04:03 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 24 Sep 2026 04:03 PM IST
सार

Kanpur News: भीतरगांव ब्लॉक अंतर्गत साढ़-अमौर मार्ग पर रामगंगा नहर पर बना 125 वर्ष पुराना ब्रिटिशकालीन मेहराबदार पुल नीचे से दरक गया है। डिफेंस कॉरिडोर निर्माण में लगे मिट्टी और गिट्टी से लदे भारी वाहनों के दबाव से सवा सौ साल पुराने इस जर्जर पुल में गहरी दरारें आ गई हैं।

विज्ञापन
Kanpur 125 year old Ramganga Canal bridge develops cracks plaster is peeling off and walls are fissured
रामगंगा नहर पर बना ब्रिटिशकालीन पुल दरका - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में भीतरगांव ब्लॉक के साढ़-अमौर मार्ग में रामगंगा नहर पर बना मेहराब वाला पुल बुधवार की शाम प्रशासनिक अनदेखी और ओवरलोड वाहनों के आवागमन के चलते नीचे से दरक गया है। इसका निर्माण वर्ष 1901 में ईंट-पत्थर से हुआ था। इस ब्रिटिशकालीन पुल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। 

विज्ञापन

डिफेंस कॉरिडोर साढ़ से एकघरा मोड़ जीटी रोड तक फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य चलता रहा है। पिछले कुछ महीनों में गिट्टी और मिट्टी से ओवरलोड डंपरों की इस मार्ग पर भारी आवाजाही खूब रही है। क्षमता से कई गुना अधिक भार ढो रहे इन ट्रकों के दबाव को सवा सौ साल पुराना यह पुल झेल नहीं पाया है।

विज्ञापन

बाहर निकल रही हैं ईंटें
पहले पुल की ऊपरी परत उखड़ चुकी थी, और बुधवार शाम इसकी नीचे की दीवार भी दरक गई, जिससे भारी वाहनों के गुजरने पर पुल थरथरा रहा है। पुल की दीवारों से प्लास्टर उखड़ा हुआ है, ईंटें बाहर निकल रही हैं, और दीवारों के बीच दरारें व पौधे उग आए हैं, जो इसके कमजोर होने और बड़े खतरे की ओर संकेत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed