फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 121 lost mobile phones worth 24 lakh recovered smiles return to the faces of the rightful owners

कानपुर: पुलिस का जनता को बड़ा तोहफा, 24 लाख के 121 खोए मोबाइल बरामद, असली मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Wed, 23 Sep 2026 03:04 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 23 Sep 2026 03:04 PM IST
सार

Kanpur News: पुलिस ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए विभिन्न राज्यों व जनपदों से तलाश कर लगभग 24 लाख की कीमत के 121 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा इन बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
Kanpur 121 lost mobile phones worth 24 lakh recovered smiles return to the faces of the rightful owners
कानपुर पुलिस ने 24 लाख के 121 खोए मोबाइल लौटाए - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने आम जनता के हितों की रक्षा और जनसेवा की दिशा में एक काबिले तारीफ मिसाल पेश की है। पुलिस ने कुल 121 खोए व गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द कर दिए। बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स की कुल अनुमानित कीमत लगभग 24 लाख बताई जा रही है।'पुलिस को पिछले कुछ समय से शहर के अलग-अलग थानों में मोबाइल गुमशुदगी के संबंध में लगातार प्रार्थना पत्र मिल रहे थे। मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों को मोबाइल लोकेशन और सर्विलांस के आधार पर काम पर लगाया गया था। पुलिस टीमों ने विभिन्न जनपदों और गैर राज्यों से कुल 121 मोबाइल खोज निकाले।

विज्ञापन





निजी डाटा सुरक्षित मिलने से नागरिकों को मिली बड़ी राहत
कमिश्नरेट पुलिस कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम के तहत बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए गए। महीनों पहले खोए मोबाइल अचानक सुरक्षित हाथ में वापस पाकर कई नागरिक भावुक हो गए। नागरिकों का कहना था कि मोबाइल फोन वापस मिलने से न केवल उन्हें आर्थिक क्षति से राहत मिली है, बल्कि उसमें मौजूद बेहद संवेदनशील निजी डाटा और तस्वीरें भी सुरक्षित मिल गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed