फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 10 thousand sim activated from two mobiles

कानपुर: दो मोबाइलों से एक्टिवेट किए 10 हजार सिम, मथुरा का जमाती है सरगना

Fri, 18 Jun 2021 04:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 18 Jun 2021 04:30 PM IST
सार

असम से प्रीएक्टिवेटेड सिम लाकर यूपी में बेचने वाला सरगना मथुरा का रहने वाला है। वो एक जमाती है। जमात में शामिल होकर असम जाता था और सिम लाता था।

विज्ञापन
Kanpur: 10 thousand sim activated from two mobiles
सिम कार्ड

विस्तार

दस हजार प्रीएक्टिवेटेड सिम जारी करने का मामला एक साल पुराना है। तब सर्विलांस ने नंबरों को ट्रेस कर जांच अधूरी छोड़ दी थी। अब उसकी जांच आगे बढ़ाई है। तभी खुलासा हुआ था कि ये दस हजार सिम दो मोबाइलों से एक्टिवेट किए गए थे। यानी पूरे मामले में एक ही गिरोह का हाथ है।
विज्ञापन


असम से प्रीएक्टिवेटेड सिम लाकर यूपी में बेचने वाला सरगना मथुरा का रहने वाला है। वो एक जमाती है। जमात में शामिल होकर असम जाता था और सिम लाता था। शहर में पिछले दो साल के भीतर सैन्य अफसर बनकर ठगी के 400 से अधिक शिकायतें पुलिस के पास पहुंची। एडीसीपी दीपक भूकर ने बताया कि तब इसमें काफी लंबी जांच की गई थी।
विज्ञापन


जिसमें पता चला था कि जिन नंबरों से ठग फोन करते थे वो अधिकतर असम के थे। आगे की जांच की तो पता चला कि असम से दस हजार से अधिक प्रीएक्टिवेटेड सिम बेचे गए। जिनके जरिये ठगी की गई। एडीसीपी ने बताया कि एक बड़ा तथ्य और सामने आया था कि सभी सिमों को दो आईएमईआई नंबरों से ही एक्टिवेट किया गया था। यानी दो मोबाइलों का इस्तेमाल कर इन सिमों को एक्टिवेट कर बेचा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमाती है यहां का सरगना
मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र निवासी एक जमाती इस खेल का बड़ा खिलाड़ी है। वो जमात में शामिल होकर असम जाता था। वहां से सैकड़ों सिम खरीदकर लाता था। एक सिम करीब पांच सौ रुपये में खरीदता था। जो यहां पर दो हजार तक में बेचता था। जमात में शामिल होकर जाने से वो पकड़ा नहीं जाता था। इस शख्स ने यूपी, राजस्थान व दिल्ली में भी प्रीएक्टिवेटेड सिम बेचे हैं।


अब क्राइम ब्रांच सबसे पहले इसी शख्स को पकड़ने के प्रयास में लगी है। हालांकि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना बड़ी चुनौती है। अफसरों के मुताबिक सभी सिम एक ही कंपनी (एयरटेल) के हैं। इसमें टेलीकॉम कंपनी के एजेंट की बड़ी भूमिका हैं। आशंका है कि यूपी के अलावा बंगाल, एमपी, बिहार, झारखंड आदि राज्यों में भी यहीं से प्रीएक्टिवेटेड सिम की सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed