{"_id":"5f3fa3fb0362017b95090a5f","slug":"kanpur-10-lakh-stolen-from-congress-ward-president-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष के घर दस लाख की चोरी, कूलर की आवाज में नहीं सुनाई दी चोरों की आहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष के घर दस लाख की चोरी, कूलर की आवाज में नहीं सुनाई दी चोरों की आहट
Fri, 21 Aug 2020 04:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 21 Aug 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के घाटमपुर में गुरुवार देर रात चोरों ने आटा चक्की संचालक के घर धावा बोलकर लाखों का माल पार कर दिया। घटना के समय परिवार घर पर ही सो रहा था। सुबह जब सभी उठे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
राजीव नगर निवासी आदित्य दीक्षित की घर के बगल में आटा चक्की है। वह कांग्रेस कमेटी के वार्ड अध्यक्ष भी हैं। उनके परिवार में पत्नी त्योत्सना दीक्षित, बड़ा बेटा पंकज और उसकी पत्नी रानी दीक्षित हैं। जबकि छोटा बेटा इंजीनियर है।
विज्ञापन
आदित्य ने बताया कि गुरुवार रात वह घर के आगे वाले कमरे में लेटे थे। पत्नी, बेटा और बहू पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। देर रात चोर पड़ोस की छत फांदकर उनकी छत से नीचे कमरे में दाखिल हुए, लेकिन कूलर की तेज आवाज के चलते उन्हें पता नहीं चला।
विज्ञापन
चोर नीचे सबसे पीछे वाले कमरे में पहुंचे और अलमारी का लॉकर तोड़कर पत्नी व दोनों बहुओं के करीब 10 लाख के गहने, आठ हजार की नकदी सहित कीमती सामान चोरी कर ले गए। सुबह पत्नी उठी तो कमरे में सामान बिखरा मिला जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी।