फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 1.57 crore cheated from businessman

Kanpur: कारोबारी से 1.57 करोड़ की ठगी, पांच किलो सोने की जगह थमा दिया पीतल, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 18 Apr 2023 10:53 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Apr 2023 10:53 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: 1.57 crore cheated from businessman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कानपुर के एक रियल स्टेट और सोने में इनवेस्टमेंट करने वाले कारोबारी से 1.57 करोड़ की ठगी की रिपोर्ट सीपी के आदेश पर दर्ज हुई है। गड़रिया मोहाल हरबंशमोहाल निवासी संतोष रियल स्टेट व सोने में इनवेस्टमेंट करने का कारोबार करते हैं। उनके मुताबिक अगस्त 2018 में फेसबुक के जरिये अहमदाबाद निवासी समीर अग्रवाल से दोस्ती हुई थी।

विज्ञापन


उसने संजय पटेल के जरिये कम रेट पर सोना देने की बात कही। विश्वास न होने पर संजय ने संतोष से हंसमुख भाई पटेल को मिलने भेज दिया। चौक पर मुलाकात हुई। हंसमुख ने जानकारी दी कि उन्हें कुछ इनसेंटिव मिलते हैं जिससे वह बाजार के रेट से कम पर सोना बेच देते हैं। संतोष को अहमदाबाद बुलाया गया।
विज्ञापन


22 जून 2019 को संतोष अहमदाबाद पहुंचे और वहां पर संजय और हंसमुख ने सोना दिखाया। 100 ग्राम सोना बुक किया और उसकी डिलवरी कानपुर में दी। उसके बाद 10 प्रतिशत कम रेट पर 5 किलो सोना देने के झांसे में लिया। संतोष के मुताबिक 20 जनवरी 2021 को आरोपियों ने उन्हें हरबंशमोहाल स्थित एक होटल में बुलाया। वहां पांच किलो सोने के बिस्कुट दिए और उनसे 1.57 करोड़ रुपये लिए। संतोष ने बताया कि जब वह उक्त सोना बेचने गए तो पता चला कि वह पीतल का है। बिल भी फर्जी थे। इंस्पेक्टर हरबंशमोहाल विनीत कुमार ने बताया कि कारोबारी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed