फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur In case of robbery involving female police officer notorious criminal Maroof from Bajaria has arrested

Kanpur: महिला सिपाही से लूट का मामला, बजरिया का शातिर बदमाश मारूफ गिरफ्तार, दूसरे साथी की तलाश जारी

Thu, 01 Jan 2026 02:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 01 Jan 2026 02:03 PM IST
सार

Kanpur News: महिला सिपाही से पर्स लूटने के मामले में सीसामऊ पुलिस ने बजरिया के मारूफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रविवार सुबह ड्यूटी से घर लौट रही सिपाही को निशाना बनाया था। वहीं, दूसरे साथी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Kanpur In case of robbery involving female police officer notorious criminal Maroof from Bajaria has arrested
आरोपी मारूफ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सीसामऊ थाना क्षेत्र के गांधीनगर इलाके में महिला थाना की सिपाही से पर्स लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बजरिया के कंघी मोहाल निवासी मारूफ के रूप में हुई है। पुलिस अब उसके दूसरे साथी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन

बता दें कि थाना क्षेत्र के गांधीनगर इलाके में रविवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने महिला सिपाही का पर्स लूट लिया था। पीड़ित महिला सिपाही ने आलाधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद तहरीर देकर बाइक सवार दो अज्ञात युवक के खिलाफ लूट की प्राथमिकी दर्ज कराई।

विज्ञापन

दो बदमाशों ने पर्स लूटकर भाग निकले
चमनगंज निवासी महिला सिपाही पिंकी पाल ने सीसामऊ थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया था कि वह महिला थाना में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं। रविवार सुबह रात्रि ड्यूटी खत्म करके अपने आवास चमनगंज लौट रहीं थीं। तभी गांधीनगर इलाके में रास्ते में पंचम पनीर वाले के पास बाइक से दो बदमाशों ने उनके हाथ से पर्स लूटा और भाग निकले।

विज्ञापन

दूसरे साथी की तलाश जारी
पीड़िता के अनुसार पर्स में 10 हजार रुपये नकद, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। पीड़िता के अनुसार, ये वारदात सुबह 6.45 से 6.55 के बीच की है। वारदात के बाद मामले की शिकायत सीसामऊ थाने में की। प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। गुरुवार को पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed