{"_id":"66f031b03b4147e56408cc7f","slug":"kannauj-youth-tied-to-electric-pole-on-charges-of-mobile-theft-2024-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: मोबाइल चोरी के आरोप में युवक को बिजली के खंभे में बांधा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: मोबाइल चोरी के आरोप में युवक को बिजली के खंभे में बांधा, वीडियो वायरल
Sun, 22 Sep 2024 08:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 22 Sep 2024 08:41 PM IST
सार
Kannauj News: मोबाइल चोरी के आरोप में युवक को बिजली के खंभे में बांधने का मामला सामने आया है। खंभे में बंधे युवक को किसी ने बचाने का प्रयास नहीं किया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाजीगंज रौजा की है।
विज्ञापन
बिजली के खंभे में बंधा मोबाइल चोरी का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोबाइल चोरी के आरोपी को लोगों ने बिजली के खंभे में रस्सी से बांध दिया इसके बाद युवक से मोबाइल की तलाश कराई गई और उसे छोड़ दिया गया। लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने युवक को बिजली के पोल से बांधने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाजीगंज रौजा निवासी एक युवक का रविवार को घर से मोबाइल चोरी हो गया था।
युवक ने मोबाइल की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसने मोहल्ले के ही एक युवक को मोबाइल चोरी के शक में पकड़ लिया। देखते ही देखते लोगों को भीड़ एकत्र हो गई और मोबाइल चोरी के आरोपी युवक को लोगों ने पकड़ कर मोहल्ले में लगे बिजली के खंभे में रस्सी से बांध दिया। काफी देर तक युवक खंभे में बंधा रहा। इसके बाद आरोपी युवक से मोबाइल की तलाश कराई गई, फिर भी मोबाइल नहीं मिला।
विज्ञापन
युवक ने मोबाइल की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसने मोहल्ले के ही एक युवक को मोबाइल चोरी के शक में पकड़ लिया। देखते ही देखते लोगों को भीड़ एकत्र हो गई और मोबाइल चोरी के आरोपी युवक को लोगों ने पकड़ कर मोहल्ले में लगे बिजली के खंभे में रस्सी से बांध दिया। काफी देर तक युवक खंभे में बंधा रहा। इसके बाद आरोपी युवक से मोबाइल की तलाश कराई गई, फिर भी मोबाइल नहीं मिला।
विज्ञापन
Trending Videos
तब कहीं जाकर युवक को छोड़ा गया। पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद युवक को मोबाइल चोरी के शक में बांधने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
यदि मोबाइल चाेरी हो गया था, तो इसकी शिकायत पुलिस से करनी चाहिए थी। घटना की जांच के आदेश सदर कोतवाल को दिए गए हैं। बिजली के पोल से बांधने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक