फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj: young man was going to get second marriage, wife arrived with police

कन्नौज: दूसरी शादी करने जा रहा था युवक, पुलिस लेकर पहुंच गई पत्नी, दूल्हा पहुंचा सलाखों के पीछे

Fri, 12 Jun 2020 12:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Jun 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Kannauj: young man was going to get second marriage, wife arrived with police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कन्नौज जिले के तालग्राम में पहली पत्नी को छोड़ कर पति दूसरी शादी रचाने जा रहा था। जिसकी भनक लगते ही पुलिस के साथ पहुंची पहली पत्नी ने पति की दूसरी शादी रूकवा दी। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। 
विज्ञापन


मामला औरैया बेला गांव की एक युवती की शादी पांच वर्ष पहले थाना तालग्राम भवानीसराय निवासी किसान दीपक कुमार पुत्र रामदत्त के साथ हुई थी। महिला और पति में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। पति ने एक साल बाद उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


महिला ने न्यायालय में गुजारा भत्ता का मुकदमा दायर कर दिया। इस बीच युवक ने इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के महुआपुर्वा गांव से दूसरी शादी तय कर ली। गुरुवार को चुपके-चुपके बरात ले जाने की तैयारी कर रहा था। तभी पहली पत्नी पुलिस के साथ गांव पहुंच गई और बारात रुकवा दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। चौकी प्रभारी सुभाषचंद्र का कहना की शादी रुकवा दी गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed