{"_id":"6899e9b9c83ac712370d5dea","slug":"kannauj-woman-returning-from-her-maternal-home-dies-under-suspicious-circumstances-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: मायके से लौटी महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस कर रही जांच पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: मायके से लौटी महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस कर रही जांच पड़ताल
Mon, 11 Aug 2025 06:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 11 Aug 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
सुनैना की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मायके से लौटी महिला की दूसरे दिन संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पति बीमारी से मौत होने की बात कह रहा है। पुलिस पूरे मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। तालग्राम क्षेत्र के कुशलपुरवा निवासी मनोज कुमार शर्मा की जिला मऊ निवासी सुनैना (28) के साथ करीब सात साल पहले शादी हुई थी। पत्नी सुनैना बच्चों के साथ कुछ दिन पहले मायके चली गई थी। रक्षाबंधन के बाद वह ससुराल वापस आना चाह रही थी, लेकिन पति पहले ही घर आने की बात कह रहा था। मनोज ससुराल गया और रक्षाबंधन के ही दिन पत्नी और बच्चों को घर बुलाकर ले आया।
ग्रामीणों के अनुसार, रविवार को पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद और मारपीट भी हुई थी। इसके बाद शाम को परिवार के लोग महिला को बेहोशी की हालत में सीएचसी लेकर गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के कपड़े फटे थे और गले पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे थे। परिजनों ने बीमारी से महिला की मौत बताई है। महिला के दो पुत्री रागिनी (5), दीक्षा (03) और पुत्र मंजीत एक वर्ष का है। परिवार के लोगों ने बताया कि मनोज की पहली पत्नी के चले जाने के बाद सुनैना से दूसरी शादी की थी। महिला की मौत की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी।
उपनिरीक्षक दीपक कुमार ने पंचनामा की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया का कहना है कि अस्पताल से सूचना मिली थी। इसी आधार पर पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।