{"_id":"63e3363d5c29daf1bd0626a3","slug":"kannauj-uncontrollable-car-collided-with-divider-and-overturned-three-people-injured-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: ड्राइवर को झपकी आने से बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: ड्राइवर को झपकी आने से बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, तीन लोग घायल
Wed, 08 Feb 2023 11:13 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 08 Feb 2023 11:13 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के तालग्राम में सड़क हादसा हुआ। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। हापुड़ से बनारस जा रही कार के ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए। यूपीडा गश्ती दल ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जिला हापुड़ कोतवाली के सदर मोहल्ला बराहाई निवासी निखिल अग्रवाल (24) कार से बनारस जा रहे थे। साथ में शिवा वर्मा (27) व सलमान (26) भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से गुजरते समय कोतवाली गुरसहायगंज के भवनियापुर गांव के सामने बुधवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब पहुंचते ही कार चला रहे निखिल को नींद की झपकी आ गई।
विज्ञापन
इससे कार बेकाबू होकर मध्य डिवाइडर से टकराती हुई कई पलटी खाकर यलो लाइन पर पलट गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने यूपीडा एबुलेंस के सन्नी यादव के साथ गंभीर रूप से घायल निखिल को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया। अन्य दो घायलों को सीएचसी भेजा गया है। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन