{"_id":"645cddd7bf5c71cd3a0a46e7","slug":"kannauj-trying-to-robbery-by-stopping-the-car-from-bride-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: विदा होकर जा रही दुल्हन से रास्ते में कार रोककर लूट की कोशिश, ग्रामीणों के आने पर भाग निकले बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: विदा होकर जा रही दुल्हन से रास्ते में कार रोककर लूट की कोशिश, ग्रामीणों के आने पर भाग निकले बदमाश
Thu, 11 May 2023 05:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 11 May 2023 05:54 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में विदाई के बाद रास्ते में नई-नवेली दुल्हन की कार रोककर बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाक की कोशिश की। ग्रामीणों के आने पर युवक बाइक और एक मोबाइल छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में शादी के बाद विदा होकर ससुराल जा रही नई-नवेली दुल्हन की कार को रोककर लूट की कोशिश की गई। बाइक सवार युवकों ने तमंचा दिखाकर कार रुकवाई और लूटपाट करने की कोशिश की। इस दौरान ग्रामीणों के आने पर युवक बाइक और एक मोबाइल छोड़कर फरार हो गए, जो पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी रामप्रकाश की पुत्री अंजलि का विवाह 10 मई को था। सौरिख से बरात आई थी। राम प्रकाश ने बताया कि गुरुवार को पुत्री की विदा कर जब वह चार पहिया वाहन से ससुराल जा रही थी, तभी गांव से कुछ ही दूर ग्राम रसूलपुर के पास दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात युवकों ने गाड़ी को घेर लिया। गालीगलौज कर हाथापाई की।
अज्ञात बाइक सवार किसी घटना को अंजाम दे पाते तभी शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्हें देखते ही युवक मौके से फरार हो गया और एक बाइक और मोबाइल छूट गया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में राम प्रकाश ने अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि अज्ञात युवक किसी घटना को अंजाम देना चाहते थे लेकिन ग्रामीणों के आ जाने से वह अपने मकसद में सफल नहीं हो सके।