{"_id":"62b341d47457f254286301eb","slug":"kannauj-tired-of-molestation-bsc-student-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: छेड़छाड़ से तंग बीएससी की छात्रा फंदे पर झूली, चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: छेड़छाड़ से तंग बीएससी की छात्रा फंदे पर झूली, चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Wed, 22 Jun 2022 09:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 22 Jun 2022 09:54 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में छात्रा की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में छिबरामऊ कस्बे के ही मोहल्ले में रहने वाली छात्रा ने शोहदों की छेड़छाड़ से तंग आकर दुपट्टे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
छिबरामऊ कस्बे के मोहल्ला निवासी युवती (19) एक डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार दोपहर खाना खाने के बाद वह कमरे में चली गई थी। काफी देर तक बाहर नहीं आई तो मां उसे बुलाने के लिए कमरे में गई। कमरे में छात्रा का शव दुपट्टे से बने फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
शव देखते ही मां बदहवास हो गई और शोर मचाने लगी। कुछ ही देर में अन्य परिजन पहुंच गए। युवती के पिता ने बताया कि मोहल्ला कोलिया निवासी तीन सगे भाई शिवम, अंशुल, छोटू और इसी मोहल्ले का सुमित आए दिन पुत्री को परेशान करते थे। स्कूल आते-जाते समय उसके साथ छेड़छाड़ करते थे।
विज्ञापन
इसको लेकर युवती परेशान थी और उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई थी। बदनामी के डर से परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। देर रात घटना की तहरीर छात्रा के पिता ने पुलिस को दी। पुलिस ने चारों युवकों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज की है।