फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Teacher beats student with a stick, marks on her back

Kannauj: शिक्षक ने छात्रा की छड़ी से की पिटाई, पीठ पर पड़े निशान

Sun, 20 Jul 2025 11:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 20 Jul 2025 11:58 PM IST
सार

कन्नौज जिले में छात्रा की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना ईसापुर पट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय की है।

विज्ञापन
Kannauj: Teacher beats student with a stick, marks on her back
पिटाई के बाद छात्रा की पीठ पर पड़े निशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईसापुर पट्टी के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को किताब न पढ़ पाने के कारण शिक्षक ने कक्षा एक की छात्रा की छड़ी से पिटाई कर दी। छात्रा की पीठ पर निशान पड़ गए। शाम को छात्रा ने शिक्षक के पीटने की जानकारी पिता को दी। पिता ने छात्रा की पीठ देखी तो छड़ी से पीटने के निशान पड़े हुए थे। पिता ने रविवाररो आला अफसरों से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


गुरसहायगंज के गांव रामपुर भुड़िया निवासी विमलेश गोताखोर हैं। उन्होंने बताया कि छह वर्षीय बेटी ईसापुर पट्टी के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा है। शनिवार को बेटी स्कूल गई थी। वहां पर शिक्षक ने उससे किताब पढ़ने के लिए कहा पर पढ़ नहीं सकी। इससे गुस्साए शिक्षक ने बेटी की छड़ी से पिटाई कर दी। उसकी पीठ पर निशान पड़ गए। शाम को जब वह घर पहुंचे तो बेटी ने घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर इसी प्रकार से शिक्षक स्कूल में छात्रों को पीटते रहेंगे तो अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजना ही बंद कर देंगे। विमलेश ने आरोप लगाया कि शिक्षक इससे पहले भी बेटी की पिटाई कर चुके हैं। वहीं, शिक्षक कमलेश कुमार से घटना की जानकारी करने के लिए कॉल की तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। प्रधानाध्यापक जदुनाथ सिंह ने बताया कि छात्रा ने पिटाई की जानकारी नहीं दी और न ही परिजन शिकायत करने के लिए आए। सोमवार को छात्रा और परिजनों से बात की जाएगी और आला अफसरों को घटना से अवगत कराएंगे। बीईओ शिवेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि छात्रा की पिटाई की जानकारी नहीं है। सोमवार को पूरे मामले की जांच की जाएगी। शिक्षक के दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराय बारामऊ स्कूल में भी हुई थी छात्र की पिटाई
विकास खंड गुगरापुर में शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले सात मई को क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सराय बारामऊ में महिला शिक्षक ने एक छात्र को पीटा गया। जिसमें छात्र के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कुछ लोगों ने समझौता करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed