{"_id":"6acf3558a48a314841014441","slug":"kannauj-strongmen-occupy-village-access-road-for-13-years-77-year-old-man-climbs-water-tank-2026-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: 13 साल से चकरोड पर दबंगों का कब्जा, 77 साल का बुजुर्ग टंकी पर चढ़ा, राजस्व विभाग की लापरवाही उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: 13 साल से चकरोड पर दबंगों का कब्जा, 77 साल का बुजुर्ग टंकी पर चढ़ा, राजस्व विभाग की लापरवाही उजागर
Wed, 14 Oct 2026 01:25 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:25 PM IST
सार
Kannauj News: छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के बेहटा गांव में 13 साल से चकरोड पर दबंगों के अवैध कब्जे से परेशान 77 वर्षीय ने न्याय की आस में पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन की अनदेखी से तंग आकर बुजुर्ग ने चकरोड खाली न होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी।
विज्ञापन
77 साल का बुजुर्ग टंकी पर चढ़ा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्नौज जिले में 13 साल से चकरोड पर दबंगों के कब्जे से परेशान 77 साल के बुजुर्ग ने न्याय की गुहार के लिए पानी की टंकी पर चढ़कर फरियाद लगाई। सूचना पर तहसीलदार, सीओ सिटी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बुजुर्ग को समझाने में जुटा रहा। छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी रतिराम (77) का आरोप है कि गांव के चकरोड पर दबंगों ने 13 साल से अवैध कब्जा कर रखा है। चकरोड बंद होने से खेतों तक जाने का रास्ता बंद हो गया है।
विज्ञापन
कई बार तहसील और जिला प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लेखपाल से लेकर तहसीलदार तक चक्कर काटते-काटते बुजुर्ग थक गया। जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो बुजुर्ग ने विरोध जताने के लिए पानी की टंकी पर चढ़कर न्याय की मांग की। बुजुर्ग के टंकी पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। तहसीलदार और सीओ सिटी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
घंटों तक बुजुर्ग को नीचे उतरने के लिए समझाया गया। बुजुर्ग रतिराम का कहना है कि दबंगों के डर से गांव के लोग भी आवाज नहीं उठाते। प्रशासन केवल आश्वासन देता है, लेकिन कब्जा नहीं हटवाता। इससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं। बुजुर्ग ने चेतावनी दी कि यदि चकरोड से कब्जा नहीं हटा, तो वह आत्महत्या कर लेगा। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी राजस्व टीम मौके पर नहीं आती। 13 साल से कब्जा होने के बावजूद कोई कार्रवाई न होना प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।