फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Shocked by the death of goat, woman committed suicide

Kannauj: बकरे की मौत के सदमे में महिला ने दे दी जान, सात बच्चों के सिर से उठा ममता का आंचल

Wed, 28 Jun 2023 09:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Jun 2023 09:15 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में बकरे की मौत के गम में महिला ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Kannauj: Shocked by the death of goat, woman committed suicide
मेडिकल कॉलेज मोर्चरी के बाहर गमगीन खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के तिर्वा में बकरे की मौत के गम में मानसिक रूप बीमार महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसे मंगलवार को पति ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान रात में मेडिकल कॉलेज के बाहर सीओ ऑफिस के पास नीम के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटक कर जान दे दी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


ठठिया थाना क्षेत्र के मवैया गांव निवासी प्रमोद की पत्नी बेबी (35) ने मेडिकल कॉलेज के सामने सीओ ऑफिस के पास खड़े नीम के पेड़ में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। उसके पति प्रमोद ने बताया कि घर में एक बकरा था। कुछ दिन पहले बकरे की अचानक मौत हो गई थी। पत्नी उसकी देखरेख करती थी।

विज्ञापन

बकरे की मौत से वह सदमे में चली गई और मानसिक तनाव में रहने लगी। पीड़ित होने पर इलाज के लिए मंगलवार को ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। देर रात को वह वार्ड में ही सो गई। रात में आंख खुलने पर देखा कि बेड पर पत्नी नहीं थी। आसपास खोजबीन की तो गार्ड ने बताया कि एक महिला रोड की तरफ गई है। जब वह मेडिकल कॉलेज के बाहर आया और छानबीन की तो सीओ ऑफिस के पास नीम के पेड़ पर शव को लटकता देख उसके होश उड़ गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

सात बच्चों के सिर से उठा ममता का आंचल
प्रमोद ने बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले बेबी से हुई थी। शादी के बाद दोनों के सात बच्चे हुए। इनमें पांच बेटी व दो बेटे हैं। मां की मौत से यह सभी बच्चे गमगीन हैं। प्रमोद भी बच्चों की हालत देखकर बदहवास हुआ जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed