फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj Saraf robbery and murder, Two miscreants encounter with police, one dead and another injured

कन्नौज सराफ लूट और हत्याकांड: दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक की मौत और दूसरा जख्मी, दो पुलिसकर्मी भी घायल

Thu, 11 Jan 2024 10:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 Jan 2024 10:12 AM IST
सार

Kannauj News: गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सराफ लूट और हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है है। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया है। वहीं, पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Kannauj Saraf robbery and murder, Two miscreants encounter with police, one dead and another injured
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में पांच दिसंबर की शाम सराफ से लूट और हत्या की वारदात हुई थी। मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वारदात में शामिल दो बदमाशों की आज पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों को गोली लगी। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया।

विज्ञापन

वहीं, मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान भी जख्मी हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस की मुठभेड़ में जिन्हें गोली लगी है, उसमें दोनों बदमाश समधन कस्बा के ही रहने वाले थे। उनकी पहचान इजहार और तालिब के रूप में हुई है। इजहार की मौत हो गई, जबकि तालिब जख्मी हुआ है।
विज्ञापन

इस मुठभेड़ में गुरसहायगंज कोतवाली के दो सिपाही अमन कुमार और विमल घायल हुए हैं। एसपी अमित कुमार आनंद ने मौके पर पहुंच कर मुठभेड़ की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह मुठभेड़ गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ही जहांगीरपुर के करीब महोना-रामाश्रम के पास जीटी रोड किनारे हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed