फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj road accident, Three killed in van-truck collision, wedding procession returned with bride in a sad at

UP: वैन-ट्रक की भिड़ंत में तीन की मौत, गमगीन माहौल में दुल्हन लेकर लौटी बरात, पढ़ें कन्नौज सड़क हादसे की कहानी

Wed, 20 Mar 2024 05:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 20 Mar 2024 05:35 AM IST
सार

Kannauj News: बरात में शामिल होकर लौटते समय हादसे के शिकार तीन युवकों की मौत की सूचना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बरात में शामिल होने गए लोग अस्पताल पहुंच गए। आंसुओं के बीच सातनपुर मंडी में प्रवीन शाक्य की शादी की रस्में सादगी के साथ पूरी की गई। वहीं, बूंचपुर गांव में भी मातम पसर गया।

विज्ञापन
Kannauj road accident, Three killed in van-truck collision, wedding procession returned with bride in a sad at
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद से लौटते समय रास्ते में हादसे में तीन बरातियों की मौत से तालग्राम के बूंचपुर में भी कोहराम मच गया। हादसे में वैन सवार तीन बरातियों की मौत की खबर आते ही चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही शादी की शहनाइयों के बीच मातम पसर गया। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन को लेकर बरात लौट आई, लेकिन गांव में मातम है।

विज्ञापन

तालग्राम थाना क्षेत्र के बूंचपुर निवासी प्रवीन कुमार बरात लेकर फर्रुखाबाद के सातनपुर मंडी गया तो सभी खुशी में झूम रहे थे। शादी की रस्मों के दौरान सबके चेहरे पर खुशी थी। शादी समारोह में द्वारचार होने के बाद भोजन कर चारों लोग खुशी-खुशी वापस घर आ रहे थे। रास्ते में तीन लोगों की जान चली गई। वापसी के दौरान रास्ते में हुए हादसे में रामखिलावन, अनमोल और रामजीत की मौत से हर कोई गमगीन हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

एक साथ तीन मौतों से अस्पताल में चीखपुकार
देर रात हुए हादसे की सूचना के बाद मृतकों के परिजन समेत बूंचपुर गांव के कई लोग 100 शैया अस्पताल पहुंच गए। परिजनों की चीखपुकार से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया। बुधवार की सुबह विधायक अर्चना पांडेय, मुनीश मिश्रा, अगन मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर शोक संतृप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन

शादी की खुशियां मातम में बदली
बरात में शामिल होकर लौटते समय हादसे के शिकार तीन युवकों की मौत की सूचना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बरात में शामिल होने गए लोग अस्पताल पहुंच गए। आंसुओं के बीच सातनपुर मंडी में प्रवीन शाक्य की शादी की रस्में सादगी के साथ पूरी की गई। वहीं, बूंचपुर गांव में भी मातम पसर गया।

विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल
कसावा निवासी रामखिलावन वैन चालक है। वैन को बुकिंग पर चलाकर वह परिवार का भरण-पोषण करता था। पत्नी पूजा, दो बेटी व एक पुत्र है। मोहकमपुर निवासी मृतक अनमोल खेती और मजदूरी करता है। घर में पत्नी लक्ष्मी, पुत्र चिंटू, कल्लू व वंश हैं। वहीं बूंचपुर निवासी रामजीत हार्डवेयर का कारोबार करता है। घर में पत्नी कुसुमलता के अलावा एक पुत्र है। सभी का रो-रोकर हाल बेहाल था। ग्रामीणों उन्हें ढांढस बंधाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उनके आंसू नहीं थम रहे थे।

बरात से लौट रही वैन की ट्रक से भिड़ंत
फर्रुखाबाद की सातनपुर मंडी में आयोजित विवाह समारोह से लौट रही वैन में बहोरिकपुर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से वैन सवार तीन युवकों की मौके पर ही ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे के बाद तीनों परिवारों में कोहराम मचा है।

रामखिलावन चला रहा था वैन
तालग्राम थाना क्षेत्र के बूंचपुर गांव निवासी प्रवीन शाक्य की बरात रविवार को फर्रुखाबाद जनपद के सातन मंडी गई थी। विवाह समारोह में शामिल होने के लिए शिवम (24), रामजीत (30) निवासी बूंचपुर, अनमोल (28) निवासी मोहकमपुर थाना विशुनगढ़ वैन में सवार होकर गए थे। शादी में शामिल होकर सोमवार देर रात दो बजे चारों युवक आ रहे थे। वैन को कसावा निवासी रामखिलावन (25) चला रहा था।

तीनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया
रास्ते में थाना जहानगंज के बहोरिकपुर गांव स्थित पेट्रोलपंप के सामने वैन की सामने से आ रहे ट्रक भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार अनमोल, रामजीत व रामखिलावन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायल शिवम समेत मृतकों के शव 100 शैया अस्पताल में भेजे। यहां तीनों शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। 

वैन को तोड़कर निकाला गए शव
ट्रक की टक्कर के बाद वैन में सवार लोग बुरी तरह से फंस गए। हादसे की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। वैन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका था। अंदर बैठे लोग उसमें फंस गए थे। भीड़ ने वैन के अगले हिस्से को तोड़कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। हालांकि तब तक तीन की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed