फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Road Accident Car hits e rickshaw woman dies and six injured referred to district hospital

Kannauj Road Accident: कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला की मौत और छह घायल, जिला अस्पताल रेफर

Fri, 07 Feb 2025 10:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 07 Feb 2025 10:22 AM IST
सार

Kannauj News: गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक को पकड़ा, तो लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Kannauj Road Accident Car hits e rickshaw woman dies and six injured referred to district hospital
,kannauj road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में प्रसव कराने के लिए ई-रिक्शा पर जा रही छः महिलाओं को पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा पलट गया। उसमें सवार गर्भवती, आशा कार्यकर्ता सहित सभी छह महिलाएं, ई-रिक्शा चालक घायल हो गए। टक्कर मारने वाली गुजरात नंबर की कार का चालक भाग नहीं सका। सूचना पर पहुंचे महिलाओं के परिजनों ने कार चालक को पीट दिया।

विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना पर कई एम्बुलेंस, दो यूपी 112 पुलिस की गाड़ी, कोतवाली पुलिस, चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को दो एम्बुलेंस से गुरसहायगंज सीएचसी भिजवाया गया। एक गंभीर महिला ने अस्पताल में जाते समय दम तोड़ दिया। वहां से शेष सभी छह घायलों को रेफर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह तीन बजे सरायप्रयाग कस्बे की गिहार बस्ती निवासी गर्भवती राखी पत्नी सुरेंद्र को प्रसव पीड़ा हुई।

विज्ञापन

गर्भवती का ले जा रहे थे सीएचसी
परिजन ने आशा अंजू तिवारी को बुलाया। आशा ने गुरसहायगंज में अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजनों ने बस्ती के ई-रिक्शा को बुलाया और उस पर गर्भवती राखी को बैठाकर बेबी (50) पत्नी कुंअर सिंह, तनूजा (40) पत्नी हुकुम सिंह, सुशीला (65) पत्नी रमेश, लाली (40) पत्नी सूरज के साथ आशा अंजू तिवारी सीएचसी के लिए चल पड़ी। ई-रिक्शा को रामू का लड़का राजा चला रहा था।

विज्ञापन

कार ने पीछे से ई-रिक्शा में मारी टक्कर
ई-रिक्शा ग्रीनफील्ड हाईवे पर 332 किलोमीटर के ओवर ब्रिज पर पहुंचा था कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रही गुजरात नंबर कार के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा पलट गया। उसमें सवार महिलाएं रोड पर इधर-उधर गिर गई। कार चालक की गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी थी। कार चालक ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। कार चालक ग्रीनफील्ड हाईवे पर दुर्घटनास्थल की सही जगह की जानकारी नहीं दे सका।

विज्ञापन

बस्ती के लोगों ने चालक को पीटा
यूपी 112 पुलिस की दो गाड़ियां हाईवे पर काफी समम इधर-उधर भटकती रही। ई-रिक्शा चालक राजा ने सूचना बस्ती में दी। मौके पर पहुंचे बस्ती के लोगों ने कार चालक की जमकर धुनाई कर दी। जब यूपी 12 पुलिस की गाड़ी दुर्घटनास्थल पर पहुंची, तब कार चालक को अपने कब्जे में ले लिया। दुर्घटनास्थल पर कोतवाली पुलिस, चौकी पुलिस भी पहुंच गई।



हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही
उसके बाद एम्बुलेंस की कई गाड़ियां पहुंची। दो गाड़ियों में घायलों को गुरसहायगंज सीएचसी भेजा गया। सीएचसी पर बेबी पत्नी कुंअर सिंह को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शेष छः घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान हाइवे पर दुर्घटना देख वाहन चालकों ने अपने वाहनों को रोक लिया, जिससे जाम की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed