फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj psycho rapist killer used to target girls, eight cases are registered in five police stations

साइको रेपिस्ट किलर...बच्चियां थीं निशाना: पांच थानों में दर्ज हैं आठ मुकदमें, दरिंदगी बयां करते हैं ये मामले

Sat, 01 Jul 2023 01:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी तारिक इकबाल, अमर उजाला, कन्नौज
तारिक इकबाल, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Jul 2023 01:41 PM IST
सार

Kannauj Crime: पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी पहले भी इसी तरह की घटना को अंजाम दे चुका है। उसके खिलाफ इसी तरह के तीन और घटना को अंजाम के मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Kannauj psycho rapist killer used to target girls, eight cases are registered in five police stations
kannauj crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में मासूम से दुष्कर्म में नाकाम होने पर हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी रामजी वर्मा पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस के मुताबिक वह साइको किलर है। अपनी करतूत को अंजाम देने के लिए वह छोटी बच्चियों को निशाना बनाता है। गुरसहायगंज में पिछले साल दिवाली से एक दिन पहले मासूम से दरिंगी करने से पहले भी वह इसी तरह की तीन घटना को अंजाम दे चुका है।

विज्ञापन

जेल जाने के बाद जमानत पर बाहर आकर उसने फिर से उसी तरह की कारिस्तानी को अंजाम दिया। गुरसहायगंज में 13 वर्ष की मासूम से दरिंदगी करने के आरोपी को पकड़ने से पहले उसकी बारीकी से पड़ताल की गई। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों से हुई पहचान के बाद उसकी तस्वीर पीड़ित बच्ची को दिखाई गई, तो उसने पहचान कर ली। उसके बाद से ही पुलिस उसकी हर गतिविधियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

छोटी बच्चियों को बनाता था निशाना
हालांकि पकड़ से बचने के लिए उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर रखा था, सोशल मीडिया पर भी सक्रिय नहीं था। लेकिन जांच के दौरान उसका सोशल मीडिया एकाउंट खंगालने पर पता चला कि वह छोटी बच्चियों को अपना शिकार बनाता है। इसके लिए वह किसी बच्ची को टारगेट बनाकर अपनी करतूत को अंजाम देने के लिए उनकी लगातार रेकी करता था। छोटी उम्र के बच्चों पर नजर रखकर उनका लगातार पीछा करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बोले- सख्त से सख्त सजा की कोशिश
एसपी कुंवर अनुपम सिंह के मुताबिक मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी रामजीव वर्मा मनोरोगी किस्म का शातिर है। इसके खिलाफ कोर्ट में जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट की मदद से इसे जल्द से जल्द और सख्त से सख्त सजा दिलवाने की कोशिश की जाएगी। रासुका की कार्रवाई की जाएगी, ताकि जमानत आसानी से न मिले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सारे साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

दो जिले के पांच थानों में दर्ज हैं आठ मुकदमे
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ दो जिलों के पांच थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। सबसे ज्यादा चार मुकदमा गुरसहायगंज थाना में दर्ज है। इसमें दुष्कर्म की कोशिश के दो मामले हैं। इसके अलावा कन्नौज सदर कोतवाली में और छिबरामऊ कोतवाली में एक-एक मुकदमा दर्ज है। अपने गृह जनपद फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना और जीआरपी फर्रुखाबाद में भी उसके खिलाफ एक-एक मुकदमा दर्ज है।

रामजी की दरिंगी बयान करतीं यह घटनाएं

  • वर्ष 2018 में कन्नौज सदर कोतवाली के सदिकापुर गांव में पांच साल के एब बच्चे का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद उसकी हत्या कर दी। सदर कोतवाली में यह मुकदमा 140/18 संख्या में दर्ज है। उसके खिलाफ 364/302/201/377 व 5/6 पॉक्सो एक्ट में आरोपी है।
  • वर्ष 2018 में ही अपने गांव फर्रुखाबाद जिला के कमालगंज थाना के खुदागंज में सात वर्षीय बालक का अपहरण कर सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद उसकी हत्या कर दी। कमालगंज थाना में 74/18 मुकदमा संख्या में पुलिस ने उसके खिलाफ 363/364/302/201/377 व एससी-एसटी एक्ट के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।
  • वर्ष 2018 में गुरसहायगंज कोतवाली के खाड़ेदेवर गांव में एक बालिका से दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। इस मामले में गुरसहायगंज कोतवाली में 106/18 मुकदमा संख्या के तहत उसके खिलाफ 376/511 व एससी-एसटी एक्ट आर पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की थी।
  • वर्ष 2022 में 23 अक्टूबर को गुरसहायगंज में 13 वर्षीय बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने में नाकाम होने पर उसे ईंट-पत्थर से कुचल कर मरणासन्न कर दिया। उसके खिलाफ गुरसहायगंज कोतवाली में मुकदमा संख्या 602/42 में पुलिस ने 363/376/307 व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसी मामले में वह आठ महीने बाद पुलिस के हाथ लगा है। 

खाकी का दिखा था मानवीय चेहरा, वायरल हुई थीं तस्वीरें और वीडियो
इस घटना ने लोगों को झकझोर दिया था। घटना से जुड़ी तस्वीर और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल होने से देश-दुनिया भर में इसकी चर्चा हुई थी। इस पूरे प्रकरण के शुरुआत में ही पुलिस का मानवीय पहलू भी सामने आया था। घटना वाले दिन सबसे पहले मौके पर पहुंचे गुरसहायगंज के तत्कालीन कस्बा चौकी इंचार्ज मनोज पांडेय उसे अस्पताल ले जाने के लिए अपनी गोद में ही उठाकर दौड़ पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed