{"_id":"63c25ffa15682a7f225c87e3","slug":"kannauj-one-dead-two-injured-after-car-overturns-on-expressway-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: एक्सप्रेस-वे पर कार पलटने से भांजे की मौत, मामा समेत दो घायल, मवेशी को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: एक्सप्रेस-वे पर कार पलटने से भांजे की मौत, मामा समेत दो घायल, मवेशी को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
Sat, 14 Jan 2023 01:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 14 Jan 2023 01:28 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बेकाबू कार पलटने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले में एक्सप्रेस-वे पर मवेशी को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मैनपुरी के रहने वाले युवक की मौत हो गई। जबकि इटावा निवासी मामा और एक अन्य रिश्तेदार घायल हो गए। मैनपुरी जनपद के किशनी थाना के सगरा गांव निवासी सचिन उर्फ गोलू (22) शनिवार सुबह करीब 11 बजे इटावा के चौबिया कस्बा में रहने वाले मामा कुलदीप और इटावा के जसवंतनगर के गांव दौलत खड़ा निवासी रिश्तेदार समीर के साथ कार से लखनऊ जा रहा था।
विज्ञापन
तभी तालग्राम थाना क्षेत्र के बिचपुरवा-अमोलर के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मवेशी को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सचिन उर्फ गोलू की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका मामा कुलदीदप और रिश्तेदार समीर घायल हो गए। यूपीडा सुरक्षा कर्मियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन