फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Murder Suraj accused of killing woman arrested in encounter injured in leg search for father in law

Sunita Murder Case: महिला का हत्यारोपी सूरज मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी…अस्पताल में भर्ती, ससुर की तलाश

Fri, 26 Sep 2025 07:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Sep 2025 07:46 PM IST
सार

Kannauj News: जिले में लूट के बाद महिला की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सूरज कश्यप को पुलिस ने शुक्रवार शाम मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। अभी उसका ससुर जसवंत सिंह नहीं मिला है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Kannauj Murder Suraj accused of killing woman arrested in encounter injured in leg search for father in law
अस्पताल में भर्ती घायल आरोपी सूरज - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में मोहल्ला कुतलूपुर मकरंदनगर में सोमवार को दिनदहाड़े सुनीता श्रीवास्तव की लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी सूरज कश्यप निवासी ग्राम पखरापुर थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव को शुक्रवार शाम को पुलिस ने रामपुर गांव के पास घेर लिया। उसने बाइक भगाई, तो वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई।

विज्ञापन

इस पर उसने तमंचे से  पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी। पुलिस उसे पकड़ कर जिला अस्पताल ले गई और भर्ती करा दिया। अभी उसका ससुर जसवंत सिंह नहीं मिला है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। मौके पर एसपी विनोद कुमार व सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय भी पहुंच गए।

विज्ञापन

जल्द होगा मामले की खुलासा
पुलिस सूरज की तलाश में लुधियाना पंजाब तक खाक छान रही थी, जबकि वह शहर में ही छिपा था। पुलिस को भनक लगी, तो मकरंदनगर क्रॉसिंग से उसका पीछा किया। उसने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस को उसके पास से तमंचा भी मिला है। सीओ सिटी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed