फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Mother-son riding a bike died after being hit by a roadways bus, daughter-in-law injured

Kannauj: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, बहू घायल, मचा कोहराम

Thu, 28 Nov 2024 02:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 28 Nov 2024 02:37 PM IST
सार

Kannauj News: छोटे भाई की पत्नी को दवा दिलाकर लौटते समय बाइस सवार लोग हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में मां-बेटे की मौत हो गई जबकि बहू घायल हो गई।

विज्ञापन
Kannauj: Mother-son riding a bike died after being hit by a roadways bus, daughter-in-law injured
मनीष कुमार उर्फ पिंकू व शिवदेवी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छोटे भाई की पत्नी को दवा दिलाकर मां के साथ लौट रहे युवक की बाइक में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल युवक व छोटे भाई बहू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि महिला को गंभीर हालत में तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औराई निवासी मनीष कुमार उर्फ पिंकू (32) बुधवार की शाम चार बजे छोटे भाई राहुल की पत्नी प्रीति (22) को दवा दिलाने के लिए करमुल्लापुर स्थित नलकूप संख्या सात के पास आए थे। साथ में मां शिवदेवी (50) भी थीं। नेशनल हाईवे के डिवाइडर के कट को पार कर दूसरे लेन के लिए मुड़ रहे थे। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार जयपुर डिपो की रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बस चालक शिवदेवी को कुचलते हुए बस को लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


जसोदा टोल प्लाजा पर पुलिस ने चालक समेत बस को पकड़ लिया। उधर, हादसे के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस बुलाकर घायल मनीष कुमार उर्फ पिंकू व प्रीति को अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रीति को तिर्वा मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। इस बीच हादसे की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। एक साथ परिवार के दो सदस्यों की मौत से चीख पुकार मची थी। मनीष खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी पत्नी ममता के अलावा पुत्र अंशुल व बेटी यशनवी का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं, शिवकुमारी के चार पुत्र मनीष, राघव उर्फ दिनेश, राहुल व अभिषेक हैं। इनमें अभिषेक अभी अविवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed