{"_id":"669ff49a33bdcfe9cf0913eb","slug":"kannauj-misdeed-victim-commits-suicide-by-hanging-herself-inspector-suspended-2024-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, दरोगा निलंबित
Tue, 23 Jul 2024 11:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:52 PM IST
सार
Kannauj News: दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने आरोपियों पर समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मामले में दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आठ दिन पहले ही नोएडा से खोजकर लाई गई नाबालिग छात्रा ने मंगलवार की दोपहर अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। छात्रा ने कोर्ट में बयान दिया था कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया। परिजनों का कहना है कि आरोपी मामले में समझौते का दबाव बना रहे थे। मामले में उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय हाईस्कूल की अनुसूचित जाति की छात्रा 11 जुलाई की सुबह घर से करीब पांच बजे खेतों के लिए निकली थी। पड़ोसी गांव के दो युवक उसे अगवा करके ले गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने 14 जुलाई को छात्रा को नोएडा से खोज निकाला। तीन दिन बाद छात्रा ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए, जिसमें उसने युवकों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया। बयान दर्ज कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था।

मंगलवार दोपहर छात्रा ने अपने घर में फंदा लगाकर उसने जान दे दी। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पहले अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब तहरीर में दो आरोपियों का नाम लिखकर दुष्कर्म की शिकायत की गई है। मामले की जांच की जा रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने में उपनिरीक्षक मान सिंह को निलंबित कर दिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।