फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj  Major daylight theft at shop 3 lakh and a mobile phone stolen incident captured on CCTV

Kannauj Theft: दिनदहाड़े दुकान में बड़ी चोरी, तीन लाख रुपये व मोबाइल पार, CCTV में कैद वारदात, जांच शुरू

Tue, 07 Jul 2026 03:36 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 07 Jul 2026 03:36 PM IST
सार

Kannauj News: कन्नौज के ठठिया क्षेत्र स्थित मवइया गांव में सोमवार दोपहर एक दुकानदार के सोते समय अज्ञात चोरों ने गुल्लक से करीब तीन लाख रुपये और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Kannauj  Major daylight theft at shop 3 lakh and a mobile phone stolen incident captured on CCTV
सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े दुकान में हुई चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात चोर दुकान में घुसकर गुल्लक में रखी नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन

क्षेत्र के सरसई मौजा के मवइया गांव का है। गांव निवासी रामदास ने पुलिस को दी तहरीर बताया कि सोमवार दोपहर भीषण गर्मी के चलते वह दुकान पर ही सो गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर मौके का फायदा उठाकर दुकान में घुस आए। चोरों ने पेंट की जेब से गुल्लक की चाबी निकाल ली।

विज्ञापन





करीब तीन लाख रुपये पार कर दिए
इसके बाद गुल्लक का ताला खोलकर उसमें रखे बिक्री के करीब तीन लाख रुपये पार कर दिए। इसके साथ ही दुकान में रखा मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया। कुछ देर बाद जब उनकी नींद खुली, तो गुल्लक खुली मिली और नकदी व मोबाइल गायब थे। संदेह होने पर उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, जिसमें चोरी की पूरी घटना स्पष्ट रूप से कैद मिली।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान
फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक चोर दुकान के अंदर चोरी कर रहा था, जबकि उसका साथी बाहर खड़े होकर इशारों के जरिए उसे मदद कर रहा था। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed