फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Leads in Skipping UP Board Exams; Kanpur Ranks Last

Kanpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा छोड़ने में कन्नौज आगे, कानपुर अंतिम पायदान पर

Fri, 13 Mar 2026 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Kannauj Leads in Skipping UP Board Exams; Kanpur Ranks Last
कानपुर। यूपी बोर्ड में इस बार कन्नौज के छात्र परीक्षा छोड़ने में सबसे आगे रहे। कानपुर नगर छठवें नंबर पर है। हिंदी मुख्य परीक्षा के आधार पर कन्नौज मंडल में सबसे अधिक 8.84 फीसदी छात्र अनुपस्थित रहे, जबकि कानपुर नगर में 5.05 फीसदी परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए। इसके अलावा फर्रुखाबाद में 6.01 फीसदी, कानपुर देहात में 6.33 फीसदी, इटावा में 6.36 फीसदी और औरैया में 6.68 फीसदी छात्र अनुपस्थित रहे। 18 मार्च से काॅपियों का मूल्यांकन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 18 फरवरी से आयोजित बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार को समाप्त हो गईं। अंतिम दिन 10वीं में सुबह की पाली में 125 में 112 विद्यार्थियों ने कृषि विषय की परीक्षा दी, जबकि 12वीं में 1282 में 1231 विद्यार्थियों ने कंप्यूटर विषय की परीक्षा दी। दोपहर की पाली में 12वीं में 533 में 512 विद्यार्थियों ने संस्कृत विषय की परीक्षा दी।
विज्ञापन


परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरे पर संतोष और खुशी नजर आई। डीआईओएस डॉ. संतोष राय ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं और नगर से कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। इस बार बोर्ड परीक्षा में डिजिटल मॉनिटरिंग और तीन स्तर की निगरानी के कारण नकल मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया गया। लखनऊ और प्रयागराज सहित शहर के सभी केंद्रों में ऑनलाइन निगरानी की गई, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 से शुरू होगा कापियों का मूल्यांकन
उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होकर एक अप्रैल तक चलेगा। शहर में पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जीआईसी चुन्नीगंज और डीएवी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा, जबकि बीएनएसडी इंटर कॉलेज, एबी विद्यालय और सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। डीआईओएस कार्यालय ने बताया कि मूल्यांकन के दिशा-निर्देश जल्द जारी कर दिए जाएंगे।


सीबीएसई 10वीं की खत्म हुई परीक्षा
सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं मंगलवार को समाप्त हो चुकी हैं। 12वीं में इंग्लिश इलेक्टिव और इंग्लिश कोर विषय की परीक्षा हुई। आईसीएसई 10वीं में शुक्रवार को बायोलॉजी और आईएससी 12वीं में आर्ट विषय की परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed