फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Four-month pregnant woman beaten; victim appeals to Superintendent of Police for justice

कन्नौज: चार माह की गर्भवती को पीटा, पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

Wed, 02 Sep 2026 06:59 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 02 Sep 2026 06:59 PM IST
सार

चार माह की गर्भवती को पीटने का मामला सामने आया है। रक्तस्राव व पेट दर्द से कराह रही महिला की हालत बिगड़ी। 

विज्ञापन
Kannauj: Four-month pregnant woman beaten; victim appeals to Superintendent of Police for justice
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर मौजूद महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। तीन महिलाओं ने घर में घुसकर गर्भवती को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि चाह माह के गर्भ में पल रहे बच्चे की वजह से उसके पेट में तेज दर्द होने लगा खून बहने लगा और पेट फूल गया। शिकायत करने थाने पर गई तो भगा दिया गया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।

विज्ञापन


कोतवाली तिर्वा क्षेत्र के ग्राम बौरापुर निवासी गर्भवती महिला का आरोप है कि 28 अगस्त 2026 की सुबह करीब छह बजे वह अपने घर में झाड़ू लगा रही थी। तभी गांव की ही तीन महिलाएं उसके घर में घुस आईं और जमीन हड़पने की बात कहते हुए गंदी-गंदी गालियां देने लगीं। जब पीड़िता ने गाली देने से मना किया तो तीनों ने मिलकर उसे लात-घूंसों और थप्पड़ों से बेरहमी से पीट दिया। मारपीट इतनी भयानक थी कि महिला के गर्भ में पल रहे चाह माह के बच्चे की वजह से उसके पेट में तेज दर्द होने लगा, खून बहने लगा और पेट फूल गया।
विज्ञापन


जाते-जाते आरोपी महिलाएं जान से मारने की धमकी भी दे गईं। दर्द से तड़पती गर्भवती महिला न्याय की उम्मीद लेकर तिर्वा थाने पहुंची, लेकिन वहां उसे न्याय नहीं, बल्कि अनदेखी मिली। आरोप है कि थाना पुलिस ने उसकी रिपोर्ट लिखने से इन्कार कर दिया और उसे थाने से भगा दिया। एक गर्भवती महिला, जिसके पेट में पल रहे बच्चे की जान खतरे में है, थाने के चक्कर काट रही है लेकिन पुलिस कान में तेल डाले बैठी है। थाने में सुनवाई न होने से परेशान होकर पीड़िता ने दो सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। यह घटना सवाल खड़ा करती है कि जब थाने ही फरियादियों को भगाएंगे तो गरीब महिला कहां जाएगी। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले में प्रभारी निरीक्षक तिर्वा संजय शुक्ला का कहना है कि आरोप निराधार है। महिला थाने पर शिकायत लेकर नहीं आई थी। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि तिर्वा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed