फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Father killed his only daughter with an axe, accused arrested

Kannauj: पिता ने इकलौती बेटी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, गृह कलह में दिया वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Aug 2024 12:35 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 25 Aug 2024 12:35 AM IST
सार

Kannauj News: पिता ने अपनी ही बेटी की निर्मम हत्या कर दी। घटना से हड़ंकप मच गया। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Kannauj: Father killed his only daughter with an axe, accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कन्नौज जिले में पिता ने घरेलू विवाद के दौरान इकलौती बेटी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी बरामद की है। मृतका की मां ने हत्यारोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला होली निवासी सुरेंद्र सिंह लकड़ी का ठेकेदार है। पत्नी लता ने बताया कि शुक्रवार देर रात पति का किसी बात को लेकर उनकी इकलौती बेटी पारुल (40)) से विवाद हो गया। इस दौरान पति ने कुल्हाड़ी से वार कर बेटी की हत्या कर दी। सूचना पर सीओ सिटी कमलेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश शर्मा व कलां चौकी प्रभारी अजब सिंह मौके पर पहुंचे। मां लता ने पुलिस को बताया कि बेटी पारुल ने दो साल पहले जनपद देवरिया निवासी विराट के साथ प्रेम विवाह किया था। रक्षाबंधन से पहले 11 अगस्त को वह मायके आई थी।
विज्ञापन

पिता-पुत्री में अक्सर विवाद होता रहता था। सीओ सिटी का कहना है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। उधर, ग्रामीणों में चर्चा है कि बेटी के प्रेम विवाह करने से पिता उससे नाराज चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed