फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Farmers earning record profit by cultivating maize

Kannauj: बैंक से मदद, न बादल मेहरबान, फिर भी मक्का में फायदा, अच्छा मुनाफा कमा रहे किसान

Tue, 23 May 2023 05:40 PM IST
शिखा पांडेय तारिक इकबाल, अमर उजाला, कन्नौज
तारिक इकबाल, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 23 May 2023 05:40 PM IST
सार

आलू उत्पादन के लिए मशहूर कन्नौज में बड़े पैमाने पर मक्का की भी फसल होती है। भीषण गर्मी में भी मक्का की रिकॉर्ड पैदावार से किसान अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।

विज्ञापन
Kannauj: Farmers earning record profit by cultivating maize
मक्का की फसल की सिंचाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम मेहरबान है और न ही बैंक या बीमा का साथ है। फिर भी कन्नौज के किसान इस भीषण गर्मी में मक्का की रिकॉर्ड पैदावार कर रहे हैं। जुलाई में बारिश के दौरान मक्का के सीजन से पहले ही यहां के किसान जायद सीजन में रिकॉर्ड पैदावार कर अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं। खास बात यह है कि इस सीजन में उगे मक्का के लिए सरकार की ओर से कोई समर्थन मूल्य भी नहीं मिलता है, फिर भी उन्हें अच्छा मुनाफा होता है।

विज्ञापन


इत्र कारोबार के लिए मशहूर कन्नौज में अलग-अलग फसलों की खेती के लिए भी मशहूर है। आलू उत्पादन के लिए मशहूर कन्नौज में उसी तरह बड़े पैमाने पर मक्का की भी फसल होती है। फसल चक्र के मुताबिक मक्का की फसल खरीफ सीजन में धान की फसल के ही साथ होती है लेकिन यहां नजारा जुदा है। यहां खरीफ से ज्यादा मक्का की खेती उसके ठीक पहले जायद सीजन में होती है। भीषण गर्मी में जब न तो आसमान मेहरबान होता है और न ही बैंक से कोई मदद मिलती है। उसके बावजूद यहां के किसान मक्का की रिकॉर्ड फसल कर लेते हैं। किसानों को उम्मीद है कि इस बार भी उन्हें अच्छा मुनाफा हासिल होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

आलू के खुदते ही बो दिया जाता है मक्का
कन्नौज में आलू के फसल की खुदाई होली के बाद खत्म हो जाती है। उसी के ठीक बाद किसान उन्हीं खेतों में मक्का की फसल के लिए बुआई कर देते हैं। तीन महीने में मक्का की जायद फसल तैयार हो जाती है। इस फसल के कटने के बाद फिर बरसात के मौसम में खरीफ के सीजन में फिर से मक्का की खेती शुरू हो जाती है।

आलू की ही तरह दो बार होती है मक्का की फसल
कन्नौज के किसान अमूमन हर फसल को दो-दो बार करते हैं। आलू की कच्ची और पक्की फसल के बाद मक्का की जायद और खरीफ सीजन की फसल की जाती है। एक ही फसल को दो-दो बार पैदावार करने से किसानों को अच्छी आमदनी भी होती है।
विज्ञापन

पानी के लिए बोरिंग पर ही निर्भर
अमूमन मार्च के आखिर में बोई जाने वाली मक्का की फसल तीन महीने बाद जून के पहले सप्ताह से कटने लगती है। इस दौरान भीषण गर्मी पड़ती है। बारिश की उम्मीद बहुत ही कम रहती है। ऐसे में सिंचाई पूरी तरह से बोरिंग पर ही निर्भर है। तीन महीने के फसल के दौरान खेत की सात से आठ बार सिंचाई करनी पड़ती है। इसमें किसानों को एक बार में सात से आठ घंटे की सिंचाई के लिए 130 से 140 रुपये बीघा कीमत अदा करनी होती है।
विज्ञापन

मुर्गी का दाना और मवेशियों का चारा में होता है इस्तेमाल
इस समय तैयार होने वाली मक्का की फसल मुख्य रूप से मुर्गी के दाना और मवेशियों के चारा के रूप में इस्तेमाल की जाती है। फसल कटते ही गुजरात, महाराष्ट्र और आंध्रा प्रदेश सहित दक्षिण राज्य से इसकी मांग बढ़ जाती है। दो हजार रुपये से ज्यादा क्विंटल की कीमत मिलने पर किसानों को काफी फायदा होता है।

बयान एक: इस समय जायद की फसल है। फसलचक्र के मुताबिक इस सीजन में मक्का की फसल शामिल नहीं होती है। इसलिए कोई भी सरकारी मदद नहीं मिलती है। बरसात के मौसम में होने वाली फसल को हर तरह की मदद मिलती है।- आवेष सिंह, जिला कृषि अधिकारी

बयान दो: बैंक से किसानों को फसल के लिए मिलने वाले ऋण में इस सीजन के मक्का की फसल शामिल नहीं है। जुलाई में बरसात के मौसम में होने वाली मक्का की फसल के लिए ऋण की सुविधा मिलती है।- अभिषेक सिन्हा, एलडीएम

बयान तीन: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत इस सीजन में बोई जाने वाली मक्का की फसल शामिल नहीं है। किसी तरह का नुकसान होने पर कोई मुआवजा नहीं मिलता है। फसल बीमा का लाभ खरीफ और रबी की फसलों पर ही लागू है।- रजत शुक्ला, जिला सह-संयोजक, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed