फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Farmer dies due to poisonous insect bite

Kannauj: जहरीले कीड़े के काटने से किसान की मौत, खेत में खरपतवार घास को नष्ट करते समय हुई घटना

Sun, 14 Jul 2024 05:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 14 Jul 2024 05:17 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में जहरीला कीड़ा काटने से किसान की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही  परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Kannauj: Farmer dies due to poisonous insect bite
किसान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेत पर घास मारने की दवा डाल रहे किसान को जहरीले कीड़े ने काट लिया। अस्पताल ले जाते समय किसान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। चाचा की सूचना पर पुलिस ने रविवार सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। तालग्राम थाना क्षेत्र के किशनपुर निवासी रवीश चंद्र (35) पुत्र रघुनंदन जाटव खेती करते थे। शनिवार शाम 5:30 बजे के करीब अपने खेत में खरपतवार घास को नष्ट करने वाली दवा स्प्रे मशीन से डाल रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। किसान की खेत पर ही हालत बिगड़ गई और बेहोश होकर गिर पड़े। काफी समय बाद आसपास के किसानों ने पड़ा देखा तो परिवार वालों को जानकारी दी। वाहन की व्यवस्था कर परिजन अस्पताल ले जा रहे थे। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। सौ शैय्या अस्पताल के डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किसान का शव देर रात घर आते ही पत्नी संगीता, मां आशादेवी रो-रो कर बेसुध हो गईं। मृतक के तीन संतानों में पुत्री मानवी, नैना और एक पुत्र गगन है। चाचा सर्वेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी। उप निरीक्षक रज्जन लाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed