फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Farmer body found outside of the village

कन्नौज: गांव के बाहर टुकड़ों में मिला किसान का शव, एक दिन पहले खेत से हुआ था लापता

Wed, 13 Apr 2022 12:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Apr 2022 12:09 AM IST
सार

यूपी के कन्नौज में किसान की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Kannauj: Farmer body found outside of the village
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले के सौरिख में खेत जुतावने गए किसान किसान का शव गांव के बाहर झाड़ियों के बीच टुकड़ों में पुआल से ढंका हुआ मिला। परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम गोरखपुर निवासी किसान विश्वप्रताप सिंह उर्फ समर पाल (40) सोमवार की सुबह सात बजे गांव के ही एक युवक का ट्रैक्टर व रोटावेटर लेकर खेत जुतवाने के लिए गए थे। था। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक से पूछताछ की।
विज्ञापन


युवक ने जानकारी होने से इनकार कर दिया। मंगलवार दोपहर खोजबीन करते हुए परिजन खेत पर पहुंचे तो वहां पर खून पड़ा देखा। पास में ही मोबाइल व गुटखे के पाउच मिले। खून के निशानों के सहारे परिजन पास ही स्थिति झाड़ियों तक पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां घास फूस व पुआल से ढंका हुआ विश्वप्रताप का शव टुकड़ों में मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सीओ शिव कुमार थापा, प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता पुलिस टीम के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक के पिता राजपाल सिंह ने गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed