फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Drunk constable created ruckus in the market

Kannauj: नशे में धुत सिपाही ने बाजार में किया हंगामा, चौकी प्रभारी से भी उलझ गया

Thu, 25 May 2023 08:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 25 May 2023 08:04 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में शराब के नशे में धुत सिपाही ने जमकर हंगामा किया। यही नहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कस्बे के चौकी प्रभारी से भी सिपाही उलझ गया। 

विज्ञापन
Kannauj: Drunk constable created ruckus in the market
गुरसहायगंज कस्बा चौकी प्रभारी से बहस करता नशे में धुत सिपाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के यूपी 112 में तैनात एक सिपाही ने शराब के नशे में खूब हंगामा किया। ठेके पर पहले शराब पी और जब नशा चढ़ा तो वह एक युवक से उलझ गया। सूचना पाकर कस्बे के चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे तो नशे में धुत सिपाही उनसे भी उलझ गया। बाद में उसे चौकी पर पकड़ कर लाया गया और परिजनों को सूचना दी गई। काफी देर बाद जब नशा उतरा तो उसे कानपुर भेज दिया गया।

विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर चौराहे के निकट स्थित एक देसी शराब ठेका पर खुलेआम शराब पिता एक सिपाही दिखा। वर्दी पहनकर शराब पीता देख लोग उसे लेकर चर्चा करने लगे। शराब पीकर वह रेलवे रोड पहुंच गया। वहां वह एक युवक से झगड़ा करने लगा। इससे पहले शराब पीने के दौरान उसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सिपाही का युवक से विवाद होने की जानकारी मिलते ही कस्रे चौकी प्रभारी शशिकांत कनौजिया मौके पर पहुंचे। वह उनसे भी उलझ गया।

विज्ञापन
Trending Videos

किसी प्रकार समझाकर उसे चौकी पर लाया गया। वहां मोबाइल से पिता से संपर्क किया गया। काफी देर तक चौकी पर बिठाने के बाद जब उसका नशा हल्का हुआ तो उसे बस से कानपुर भेज दिया गया। कस्बे के चौकी प्रभारी ने बताया कि सिपाही कानपुर में डायल 112 में तैनात है। वह यहां नशे की हालत में था। पिता को मोबाइल से पूरी बात बताई गई। तो उन्होंने इस करतूत पर शर्मिंदगी जाहिर की, तब उसे छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed