{"_id":"62174775eb8fdb4d7141b357","slug":"kannauj-dead-body-of-youth-missing-for-four-days-found-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: चार दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: चार दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, मचा कोहराम
Thu, 24 Feb 2022 02:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 24 Feb 2022 02:23 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्राम धीरपुर निवासी बृजेश उर्फ बरेलाल रविवार को कुशलपुर गांव के मुनेश बीरपुर गांव के सुरेंद्र संजीव के साथ निकला था। इन युवकों ने एक विद्यालय में शराब पार्टी की थी।
नशा होने पर इन लोगों में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। उसके बाद से बरेलाल गायब हो गया। उसकी पत्नी ने तीनों युवकों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच गुरुवार सुबह कस्बे के लोगों ने जीप अड्डे के पास तालाब में शव को पानी में उतराते देखा।
शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवा कर शिनाख्त कराई। गांव के लोगों ने शव की पहचान बेरलाल के रूप में की। शव मिलने की सूचना पर बरेलाल के परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।