फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj Crime News: Woman killed husband with the help of lover

प्रेमी संग मिल महिला ने मिटाया सुहाग: पत्नी ने पति को दी दर्दनाक मौत, 30 चोटों के निशान बयां कर रहे हैवानियत

Wed, 28 Jun 2023 08:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Jun 2023 08:20 PM IST
सार

Kannauj Crime News: यूपी के कन्नौज जिले में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Kannauj Crime News: Woman killed husband with the help of lover
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला व उसका प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में तिर्वा कोतवाली के धरमंगद पूर्वा में एक दिन पहले जिस युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ था, उसकी हत्या खुद पत्नी ने की थी। उसने प्रेमी की मदद से इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद से ही पुलिस इसे प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रही थी। पत्नी पर ही शक था। पुलिस ने सख्ती की तो उसने जुर्म कुबून कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में उपयोग किए गए डंडे व लोहे की आरी को पुलिस ने बरामद कर लिया।

विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने पत्नी व प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। दोनों को जेल भेज दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के धरमंगद पूर्वा गांव में मंगलवार की सुबह सनसनी फैल गई थी जब वहां एक शव पाया गया था। उसकी शिनाख्त गांव के ही मनोज पाल के रूप में हुई थी। शुरू में तो मनोज की पत्नी संध्या ने पुलिस को बरगलाया। बताया कि सोमवार की शाम शराब लाने के लिए गए थे, वापस नहीं आए। हालांकि तफ्तीश के दौरान पुलिस का शक संध्या पर ही था।

विज्ञापन

पुलिस इसे प्रेम-प्रसंग से ही जोड़कर देख रही थी। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो वो टूट गई। उसने बताया कि फिरोजपुर गांव निवासी अजय बाथम (24) से उसका प्रेम-प्रसंग था। मनोज को पता चल गया था तो वह खफा था। इसीलिए उसने अजय के साथ मिलकर मनोज को हमेशा के लिए हटाने का मंसूबा तैयार किया। साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया। उसने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम को पति को शराब पीने के लिए पैसा दिया।

जब मनोज ने शराब पी ली तो चारा काटने का झांसा देकर उसे खेत पर ले गई। वहां अजय पहले से मौजूद था। संध्या का इशारा मिलते ही अजय ने मनोज के सिर पर डंडा से हमला कर दिया। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद डंडे से गला दबाकर लोहे की आरी से गर्दन व चेहरे पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। शव को वहीं छोड़कर दोनों अपने-अपने घर चले गए। किसी को कुछ नहीं बताया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट के 30 निशान मिले
शादीशुदा होकर भी प्रेमी की मुहब्बत में संध्या ने पति की हत्या के दौरान कोई रहम नहीं किया। दोनों ने मिलकर डंडे से तब तक मारा, जब तक उसकी सांस नहीं टूट गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बेरहमी से मौत की पुष्टि हुई है। कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि मनोज पाल के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन से सिर के बीच चोट के 30 निशान मिले हैं। गला दबाकर मारने की पुष्टि हुई है।

 
विज्ञापन

तीन साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
मनोज पाल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी संध्या के प्रेमी अजय बाथम ने बताया कि मनोज से दोस्ती थी। उसके घर पर आना-जाना बना रहता था। इसी दौरान मनोज की पत्नी संध्या से प्रेम हो गया। मनोज को इसकी भनक लग चुकी थी। संध्या भी मनोज से छुटकारा चाहती थी। इसीलिए दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। नहीं पता था कि पकड़े जाएंगे।

पिता की मौत, मां गई जेल, दो मासूमों का बुरा हाल
इस पूरे हत्याकांड में मनोज और संध्या के बच्चों का बुरा हाल है। छह साल का पुत्र और तीन साल की पुत्री पूरी वारदात से बेचैन हैं। दोनों बार-बार मां संध्या और पिता मनोज के न दिखने पर बिलख रहे हैं। संध्या के जेल जाने के बाद मनोज के बड़े भाई रामचंद्र ने दोनों की परवरिश का जिम्मा उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed