फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj: Cold storage worker murdered

कन्नौज: कोल्ड स्टोरेज कर्मी की हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने काटा हंगामा

Sat, 16 Oct 2021 09:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 16 Oct 2021 09:59 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में कोल्ड स्टोरेज कर्मी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Kannauj: Cold storage worker murdered
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में सरोजनी कोल्ड स्टोरेज के लिपिक का शव कोल्ड स्टोरेज से करीब तीन किलोमीटर दूर सड़क पर खून से लथपथ मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। भतीजे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सरोजनी कोल्ड स्टोरेज पर लिपिक मानीमऊ चौकी क्षेत्र के कपूरापुर गांव निवासी अशोक कटियार (52) रोज की तरह शुक्रवार शाम ड्यूटी करने गए थे। देर रात करीब तीन बजे कपूरापुर गांव से जुड़ी सड़क पर पहलवानगंज गांव में ग्रामीणों ने उनका खून से लथपथ शव देखा।
विज्ञापन


पास ही उनकी साइकिल भी पड़ी थी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम के साथ एसपी प्रशांत वर्मा पहुंचे। परिजनों को जांच और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भतीजे सिंधु कटियार ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अशोक कटियार की मौत धारदार हथियार से नस कटने पर अधिक खून बहने से होनी बताई गई है। सीओ  शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मारपीट में हत्या व समेत अन्य बिंदुओं पर भी जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed