फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj case, Hearing on Nawab Singh bail plea extended, decision taken tomorrow, consent taken for DNA test

कन्नौज कांड: नवाब सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई बढ़ी, कल होगा फैसला…डीएनए टेस्ट को लेकर ली गई सहमति

Fri, 16 Aug 2024 03:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 16 Aug 2024 03:55 PM IST
सार

Kannauj News: रविवार की देर रात अपने कॉलेज में किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किए गए कन्नौज सदर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख नवाब सिंह यादव के खिलाफ दुष्कर्म की भी धारा बढ़ा दी गई थी। इस मामले में आज सुनवाई होनी थी, तो अब शनिवार को होगी।

विज्ञापन
Kannauj case, Hearing on Nawab Singh bail plea extended, decision taken tomorrow, consent taken for DNA test
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद नवाब सिंह यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई बढ़ा दी गई है। शनिवार को अदालत जमानत पर सुनवाई करेगी। वहीं, डीएनए टेस्ट को लेकर वीसी के जरिए पूर्व प्रमुख की सहमति भी ली गई है। आज ही डॉक्टर की टीम डीएनए के लिए जेल से सैंपल लेगी।

विज्ञापन

कथित रेप के आरोपी नवाब सिंह यादव के अधिवक्ता शिव कुमार ने पूरे मामले में पुलिस को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि नवाब सिंह निर्दोष है और पुलिस ने उन्हें फंसाया है। बता दें कि मामले में नवाब सिंह पर पॉस्को एक्ट और क्राइम सीन से छेड़छाड़ करने का आरोप है। रेप की धारा बढ़ाने और जमानत पर शनिवार को सुनवाई होगी।  

विज्ञापन

विशेष कोर्ट पॉस्को में नवाब सिंह यादव मामले की सुनवाई चल रही है। उसकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जानी है। पहले सुनवाई 14 अगस्त को होनी थी, लेकिन 16 अगस्त की तारीख नियत की गई थी। बता दें कि किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में उसे 12 अगस्त को जेल भेजा गया था। दरअसल रविवार की देर रात अपने किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार नवाब सिंह यादव के खिलाफदुष्कर्म की भी धारा बढ़ा दी गई थी।

पॉक्सो एक्ट की अदालत में अर्जी दाखिल कर रखी है
पुलिस ने सोमवार को उसे अदालत में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। नवाब सिंह यादव के वकीलों के मुताबिक उसकी जमानत के लिए पॉक्सो एक्ट की अदालत में अर्जी दाखिल कर रखी है। आज जिस पर सुनवाई होनी थी।

विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगा पेश
नवाब सिंह यादव के वकील राकेश तिवारी के मुताबिक बुधवार को केस डायरी नहीं पहुंचने से जमानत पर सुनवाई नहीं हो सकी है। अब यह 16 अगस्त को होगी। सुनवाई के दौरान नवाब सिंह यादव को अदालत नहीं लाया जाएगा। उसे जिला जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed