फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Bride side refuses to marry after grabbing jewellery

तोड़ा रिश्ता: शादी से पहले ही गरिमा ने कर दिया बड़ा 'गेम', सास के पुराने जेवर सफाई के बहाने किए 'साफ'

Wed, 16 Nov 2022 09:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Nov 2022 09:31 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज में जेवर हड़पने के बाद वधू पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। वर पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Kannauj: Bride side refuses to marry after grabbing jewellery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में शादी तय कर पुराने जेवर साफ कराने का झांसा देकर वधू पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। नगर पालिका में तैनात लिपिक कर्मचारी ने कानपुर में रहने वाली लड़की समेत परिवार के चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। शहर के मोहल्ला कानून गोयान निवासी प्रमित कुमार नगर पालिका सदर में लिपिक कर्मचारी हैं।

विज्ञापन


कानपुर के नवाबगंज 2/132-ए निवासी गरिमा सक्सेना के साथ सात दिसंबर 2022 को शादी तय हुई थी। बुधवार को सदर कोतवाली में प्रमित ने गरिमा सक्सेना, उसके पिता इंद्रकुमार, मां मंजरी सक्सेना और चचेरे भाई अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि आरोपियों ने कानपुर की नवीन मार्केट में शादी की खरीदारी की।
विज्ञापन


इस दौरान गरिमा ने मां से पुराने जेवर साफ कराकर चमकदार बनवाने की बात कही। मां ने झांसे में आकर सात लाख रुपये की कीमत जेवर दे दिए। जेवर देने के बाद से सभी लोगों ने फोन पर बात करने से मना कर दिया और शादी भी तोड़ दी। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed