{"_id":"65e06d18c9210e0d750dff74","slug":"kannauj-anti-corruption-team-caught-bsa-office-babu-taking-bribe-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: शिक्षक से रिश्वत लेते बीएसए दफ्तर के बाबू को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: शिक्षक से रिश्वत लेते बीएसए दफ्तर के बाबू को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
Thu, 29 Feb 2024 05:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 29 Feb 2024 05:15 PM IST
सार
कन्नौज में एंटी करप्शन टीम ने शिक्षक से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते बीएसए दफ्तर के बाबू को पकड़ा है।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी बाबू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले में एक शिक्षक से बकाया भुगतान निकलवाने के एवज में रिश्वत देने की मांग करने वाले लिपिक को कानपुर से आई एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम के मुताबिक आरोपी बाबू ने 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। गुरुवार को उसे 10 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा गया है। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से बीएसए कार्यालय में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम की अगुवाई कर रहे इंस्पेक्टर मृत्यंजय मिश्रा ने बताया कि एक शिक्षक अनुराग कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। शिक्षक की शिकायत थी कि उसके पांच माह का बकाया वेतन निकलवाने के एवज में बीएसए कार्यालय में तैनात लिपिक विमल पांडेय ने 20 हजार रुपये की मांग की है।
विज्ञापन
उसी आधार पर गुरुवार को एंटी करप्शन टीम ने बाकायदा जाल बिछाकर उसे तब धर दबोचा जब उसने रिश्वत के 20 हजार रुपये में से पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये लिए। उसी दौरान उसे पकड़ लिया गया। उसे पकड़ कर सदर कोतवाली ले जाया गया। उससे पूछताछ भी की गई। इस दौरान कोतवाली में बीएसए कार्यालय के कर्मचारियों का जमावड़ा लगा रहा।