{"_id":"61b1b64e11d4d32b6b205cbf","slug":"kannauj-another-brother-injured-in-the-fight-also-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: मारपीट में घायल दूसरे भाई ने भी दम तोड़ा, खेत की मेड़ काटने के विवाद में हुआ था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: मारपीट में घायल दूसरे भाई ने भी दम तोड़ा, खेत की मेड़ काटने के विवाद में हुआ था झगड़ा
Thu, 09 Dec 2021 01:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:31 PM IST
सार
गुरसहायगंज के बल्लू का पुरवा में पिटाई से घायल दूसरे किसान ने भी दम तोड़ दिया। किसान का एक रिश्तेदार किन्नर है। जैसे ही किन्नर पूजा को बहनोई की मौत का पता चला वह साथियों के साथ पहुंच गई।
विज्ञापन
बिलखती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में खेत की मेड़ काटने के विवाद में घायल दूसरे भाई ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दो भाइयों की मौत हो जाने से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बल्लूपुरवा में गत 28 नवंबर को खेत की मेड़ तोड़ने का विवाद रामाधीन यादव और अरुण कुमार के बीच हो गया था।
उस समय लोगों ने मामला शांत करा दिया। इसके बाद देर शाम जब रामाधीन भाई जुगल किशोर और जितेंद्र के साथ घर लौट रहा था तब दूसरे पक्ष के अरुण कुमार आदि ने लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। रामाधीन की हत्या कर दी गई, भाई जुगुल और जितेंद्र गंभीर घायल हो गए थे।
जुगुल का उपचार कानपुर हैलट अस्पताल में कराया जा रहा था। मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल राजकुमार सिंह का कहना है कि तहरीर में इसे भी जोड़कर विवेचना की जाएगी। इस मामले में एक आरोपी अरुण को जेल भेजा जा चुका है।

किसान का शव रखकर किन्नरों ने शुरू किया प्रदर्शन
गुरसहायगंज के बल्लू का पुरवा में पिटाई से घायल दूसरे किसान ने भी दम तोड़ दिया। किसान का एक रिश्तेदार किन्नर है। जैसे ही किन्नर पूजा को बहनोई की मौत का पता चला वह साथियों के साथ पहुंच गई। घर के बाहर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
किन्नर का कहना है कि जल्द सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करे। इसके अलावा परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी, एक करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को शस्त्र लाइसेंस दिया जाए। मांग पूरी होने के बाद ही वह लोग शव का अंतिम संस्कार करेंगे।