फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj Accident, Sleeper bus overturned after hitting divider on expressway, 17 injured, admitted to Hospital

Kannauj Accident: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर स्लीपर बस पलटी, 17 घायल…मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Sat, 17 Aug 2024 03:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Aug 2024 03:58 PM IST
सार

Kannauj News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से दिल्ली जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। कोतवाली क्षेत्र के फागुहा भट्टा कट पर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Kannauj Accident, Sleeper bus overturned after hitting divider on expressway, 17 injured, admitted to Hospital
kannauj road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे लखनऊ से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बस सवार 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची यूपीडा व पुलिस कर्मियों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात को लखनऊ से सवारियां लेकर स्लीपर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से दिल्ली जा रही थी। जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के फागुहा भट्टा (194 कट ) पर पहुंची, तो बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंचे यूपीडा व पुलिस कर्मियों ने हादसे में घायल 17 लोगों कों मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हादसे में सिद्धार्थ, बस चालक नीरज सिंह व अनिल, रुदेश तिवारी, पूनम तिवारी, रितेश सिंह व पत्नी डिंपल, आदर्श कुमार व पत्नी मीना देवी, अल्फमा, शुभम दुबे, जितेंद्र शाह, दीपक कुमार, राघवेंद्र त्रिपाठी, आशीष भारती, अनमोल सोनी, गौरव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में मामूली रूप से घायल कुछ लोगों का प्राथमिक इलाज कराकर घर भेज दिया गया। अन्य घायलों की स्थिति में सुधार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed