फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanchan came first in 50m race and Sameer in 100m race.

Kanpur News: 50 मीटर दौड़ में कंचन और 100 मीटर में समीर रहे प्रथम

Thu, 15 Oct 2026 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 15 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Kanchan came first in 50m race and Sameer in 100m race.
रसूलाबाद। न्याय पंचायत उसरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्हा में बुधवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 50 मीटर बालिका दौड़ में प्राथमिक विद्यालय बिल्हा की कंचन ने प्रथम और प्राथमिक विद्यालय उसरी की अवनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 100 मीटर बालक दौड़ में प्राथमिक विद्यालय उसरी के समीर प्रथम और प्राथमिक विद्यालय बिल्हा के लवकुश द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों ने दौड़, कबड्डी और खो-खो में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शील्ड, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व प्रधानाध्यापक इसरार खान ने फीता काटकर किया। इसके बाद विभिन्न वर्गों में खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन

टीम स्पर्धाओं में प्राथमिक स्तर की बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय बिल्हा की टीम विजेता रही। उच्च प्राथमिक स्तर की बालक एवं बालिका खो-खो प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय सिहुआभीरा की टीम ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यहां मुख्य अतिथि ब्लॉक पीटीआई रसूलाबाद संतोष यादव, पीटीआई अंबुज मिश्रा, मुहम्मद जावेद, अजय और राहुल प्रकाश ,नागेंद्र कुमार, नसीम फात्मा, वसीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed