फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanchan came first in 50m race and Sameer in 100m race.

Kanpur News: तीन किमी दौड़ में औरैया की काजल और फर्रुखाबाद के निशाल अव्वल

Thu, 15 Oct 2026 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 15 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Kanchan came first in 50m race and Sameer in 100m race.
कानपुर देहात। माध्यमिक विद्यालयी मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता बुधवार को माती स्टेडियम में हुई। दूसरे दिन अंडर-19 की तीन किमी दौड़ के बालक वर्ग में फर्रुखाबाद के निशाल अव्वल रहे। इधर, बालिका वर्ग में औरैया की काजल ने बाजी मारी।
विज्ञापन

बालक वर्ग में फर्रुखाबाद के अनिकेत गौतम को दूसरा और कानपुर देहात के राहुल को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में फर्रुखाबाद की शोभा पाल दूसरे और यहीं की कीर्ति तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर -19 बालक वर्ग लंबी कूद में फर्रुखाबाद के शोभित प्रथम, यहीं के आकाश द्वितीय और कानपुर देहात के अभिषेक शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग गोला फेंक में औरैया की नाव्या प्रथम, कानपुर देहात की सृष्टि द्वितीय और यहीं की शिखा यादव तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

अंडर-19 बालिका वर्ग दौड़ की 1500 मीटर स्पर्धा में औरैया की काजल प्रथम, फर्रुखाबाद की कीर्ति द्वितीय और कानपुर देहात की सरस्वती तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर -14 गोला फेंक बालक वर्ग में कानपुर देहात के अभि यादव प्रथम, फर्रुखाबाद के रुद्र प्रताप सिंह दूसरे और यहीं के शिवओम सिंह तीसरे स्थान पर रहे। अंडर -17 बालिका गोला फेंक में फर्रुखाबाद की पूनम को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर नगर की प्राची राठौर दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि शीनू को तीसरा स्थान मिला। अंडर-17 बालक वर्ग 1500 मीटर दौड़ में औरैया के रविकांत अव्वल रहे। कन्नौज के आर्यन राजपूत द्वितीय और कानपुर नगर के ऋषि राज तीसरे स्थान पर रहे। अंडर -17 बालक वर्ग त्रिकूद में फर्रुखाबाद के अनमोल यादव प्रथम, कन्नौज के दुर्गेश कुमार द्वितीय और इटावा के अमर तृतीय स्थान पर रहे। अंडर -19 हैमर थ्रो बालिका वर्ग में इटावा की मोनिका प्रथम रहीं। कानपुर नगर की पूर्वी बाजपेई द्वितीय और कन्नौज की लवली तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर -19 त्रिकूद बालक वर्ग में फर्रुखाबाद के सोमित कुमार प्रथम, इटावा के सुरजीत द्वितीय और कानपुर नगर के हर्ष यादव तृतीय स्थान पर रहे।

अंडर-19 बालिका वर्ग 3000 मीटर पैदल चाल में कन्नौज की हिमांशी प्रथम रहीं। औरैया की वैष्णवी को दूसरा स्थान मिला। जबकि औरैया की गोमती देवी तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर -17 हैमर थ्रो बालिका वर्ग में इटावा की तृप्ति यादव प्रथम, फर्रुखाबाद की अन्नू द्वितीय और औरैया की शीनू तृतीय स्थान पर रहीं। खेलकूद के दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी, एथलेटिक्स कोच विजय कुमार गुप्ता, बॉक्सिंग कोच आशीष, कानपुर देहात के क्रीड़ा सचिव संजय मिश्रा, शिक्षक संघ के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह भदौरिया, क्रीड़ा प्रभारी भानु प्रताप सिंह, अरविंद त्रिपाठी, मोहित, अरविंद कटियार व अंजलि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed