फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kalyanpur Inspector collect one lakh with help of constable

पुलिस का कारनामा: कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने सिपाही की मदद से वसूले एक लाख, पीड़ित पर ही दर्ज कर दिया था केस

Tue, 06 Apr 2021 02:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 06 Apr 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Kalyanpur Inspector collect one lakh with help of constable
यूपी पुलिस
कानपुर के कल्याणपुर पुलिस मारपीट के मामले में सवालों के घेरे में है। कुछ दिन पहले पुलिस ने पीड़ित बीयर शॉप के मालिक पर ही केस दर्ज कर शातिर अपराधी और उसके साथियों पर मेहरबानी की थी और पीड़ित को छोड़ने के नाम पर एक लाख रुपये वसूलने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन


बीयर शॉप मालिक की पत्नी ने इंस्पेक्टर कल्याणपुर के खिलाफ डीसीपी पश्चिम को लिखित शिकायत की। फटकार पड़ी तो पूरे पैसे वापस कर दिए। मामले में जांच भी शुरू हो गई है। दरअसल, नानकारी निवासी मोनू गौड़ की शिवली रोड पर बीयर शॉप है।
विज्ञापन


28 मार्च को कल्याणपुर थाने का टॉप-10 अपराधी भानू ठाकुर, उसका भाई शीनू ठाकुर अपने आठ-दस साथियों के साथ शॉप पहुंचा था। चार पेटी बीयर मांगी। पैसों की मांग की गई तो सभी ने मोनू और शॉप के कर्मचारी विशाल को पीटा था। मोनू के सिर पर रॉड से हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मोनू की पत्नी प्रियंका ने कल्याणपुर इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। सोमवार को डीसीपी पश्चिम संजीव त्यागी के पास पहुंची और बताया कि मारपीट के बाद पुलिस ने उनके पति को ही हवालात में डाल दिया था। सिपाही धीरेंद्र (इसका ट्रांसफर भी हो चुका है) के जरिये एक लाख रुपये की मांग की गई। जब पैसे दिए गए तब उनके पति को छोड़ा। 

पुलिस से पहले से ही कल रही थी खेल
मोनू के गंभीर चोटें आई थीं। उसे अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ा था लेकिन पुलिस ने शातिर अपराधी के साथी निशांत की तहरीर पर बंधक बनाकर पीटने का मुकदमा मोनू पर ही दर्ज कर दिया था। पीड़ित के परिजनों ने अधिकारियों से शिकायत की तो कल्याणपुर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया था। दूसरे दिन आरोपी शीनू को जेल भेजा था। 

मामले की शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है। जो दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
असीम अरुण, पुलिस कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed