{"_id":"6adbc9eb17c975355e0f94e5","slug":"kalyanpur-defeated-bareilly-in-inter-dps-football-kanpur-news-c-362-1-ka11003-159302-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: इंटर डीपीएस फुटबॉल में कल्याणपुर ने बरेली को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: इंटर डीपीएस फुटबॉल में कल्याणपुर ने बरेली को हराया
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर स्थित डीपीएस स्कूल में शुक्रवार को इंटर डीपीएस फुटबॉल टूर्नामेंट जोन-3 बालक वर्ग ओपन-2026 का शुभारंभ हुआ। पहले दिन मेजबान डीपीएस कल्याणपुर, डीपीएस वाराणसी, डीपीएस मेरठ, डीपीएस आगरा, डीपीएस रानीपुर, डीपीएस फिरोजाबाद, डीपीएस हल्द्वानी ने जीत दर्ज की।
पहले मुकाबले में डीपीएस कल्याणपुर ने दमदार खेल दिखाते हुए डीपीएस बरेली को 2-0 से शिकस्त दी। कल्याणपुर के विनायक ने पहले हाफ के 10वें मिनट में गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ के 40वें मिनट में विराट ने गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाकर बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद बरेली की टीम वापसी नहीं कर सकी।
दूसरे मुकाबले में डीपीएस वाराणसी ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए डीपीएस झांसी को 10-0 से रौंद दिया। वाराणसी की ओर से प्रियांशुल ने 10वें और 48वें मिनट, यश ने 23वें और 32वें मिनट, काव्यांश ने 29वें और 45वें मिनट, आर्यन ने 21वें, हिमांशु ने 26वें और अक्षत ने 56वें मिनट में में गोल दागकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। तीसरे मुकाबले में डीपीएस मेरठ ने डीपीएस इंदिरानगर को 3-0 से हराया। मेरठ की ओर से अनर्व सिंह ने पांचवें, आर्यवीर ने 24वें और अभय ने 33वें मिनट में गोल दागे।
विज्ञापन
चौथे मुकाबले में डीपीएस आगरा ने डीपीएस जानकीपुरम को 2-1 से शिकस्त दी। आगरा के कृष्णा ने 36वें और 48वें मिनट में गोल किए। पांचवें मुकाबले में डीपीएस रानीपुर ने डीपीएस प्रयागराज को 4-1 से हराया। रानीपुर की ओर से अनमोल ने आठवें, अंश ने 24वें और 40वें तथा दया ने 46वें मिनट में गोल दागे। छठे मुकाबले में डीपीएस फिरोजाबाद और डीपीएस रुड़की के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया और मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।
फिरोजाबाद की ओर से आदित्य और रुड़की की ओर से अनर्व ने गोल किया। सातवें मुकाबले में डीपीएस हल्द्वानी ने डीपीएस शहीदपथ को 2-0 से हराकर अगले दौर में पहुंचने की ओर कदम बढ़ाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल की निदेशक शाहिना अमीन, सीईओ यूसुफ अमीन, एलन कपूर, प्रिंसिपल ऋचा प्रकाश, अजीत सिंह, हरमन भाटिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद ध्वजारोहण, मार्च पास्ट समेत अन्य कार्यक्रम हुए।