फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kalinjar Mahotsav, CM Yogi said Defense Corridor will generate employment, projects worth 6.65 billion inaugur

सीएम योगी बोले: डिफेंस कॉरिडोर में बनेंगी तोपें, मिलेगा रोजगार, 6.65 अरब की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Fri, 17 Feb 2023 10:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Feb 2023 10:57 PM IST
सार

कालिंजर महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के बाद डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। यहां तोपों का निर्माण होगा, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस दौरान 6 अरब से अधिक लागत की कुल 302 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।

विज्ञापन
Kalinjar Mahotsav, CM Yogi said Defense Corridor will generate employment, projects worth 6.65 billion inaugur
कालिंजर महोत्सव को संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के कालिंजर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण से दिल्ली के सफर का समय कम तो हुआ ही। साथ ही इसके बगल में डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। यहां तोपे बनेंगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन

केन-बेतवा गठजोड़ से बुंदेलखंड में पानी की कमी नहीं रहेगी। तंज कसा कि पूर्व सरकारों ने बुंदेलखंड को विकास से दूर रखा, लेकिन अब हमारा बुंदेलखंड पीछे नहीं रहा। बुंदेलखंड के सभी जिलों को पर्यटन विभाग पर्यटन के रूप में विकसित करेगा।
विज्ञापन

पहली बार कालिंजर आए मुख्यमंत्री ने यह बात कालिंजर महोत्सव के उद्घाटन के दौरान कही। वह करीब तीन बजे यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री ने संबोधन की शुरुआत भगवान नीलकंठ महादेव का नाम लेकर की। कहा कि चित्रकूट भगवान राम के नाम से विख्यात है तो कालिंजर ऋषि मुनियों का क्षेत्र रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kalinjar Mahotsav, CM Yogi said Defense Corridor will generate employment, projects worth 6.65 billion inaugur
kalinjar mahotsav - फोटो : अमर उजाला

हर घर नल योजना का मिला लाभ
यहां जन्मी रानी दुर्गावती के नाम से मेडिकल कॉलेज का नाम रखा गया। करीब 20 मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड के विकास के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया। बुंदेलखंड में पानी की समस्या हमेशा रहती थी। हर घर नल योजना से घर-घर पानी पहुंचाने का काम किया।

Kalinjar Mahotsav, CM Yogi said Defense Corridor will generate employment, projects worth 6.65 billion inaugur
kalinjar mahotsav - फोटो : अमर उजाला

बुंदेलखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
केन-बेतवा गठजोड़ से बुंदेलखंड में पानी की कमी नहीं रहेगी। पूर्व सरकारों ने बुंदेलखंड का विकास नहीं किया। छलावा किया। जब से भाजपा की सरकार आई और बुंदेलखंड का विकास शुरू हुआ। यहां बड़े उद्योगपति निवेश करेंगे। बुंदेलखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी सुविधाएं दी जाएंगी।

महोत्सव में जनसभा को इन्होंने भी किया संबोधित
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सांसद आरके सिंह पटेल (बांदा), कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल (हमीरपुर-महोबा), नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी आदि ने भी संबोधित किया। पूर्व सांसद रमेशचंद्र द्विवेदी, भैरो प्रसाद मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे।

Kalinjar Mahotsav, CM Yogi said Defense Corridor will generate employment, projects worth 6.65 billion inaugur
kalinjar mahotsav - फोटो : अमर उजाला

छह अरब से अधिक की परियोजनाओं को लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कालिंजर महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर 6 अरब 65 करोड़ 26 लाख रुपये लागत की कुल 302 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 133 परियोजनाओं का लोकार्पण और 169 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल था।

सीएम ने कहा कि लखनऊ में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में 33 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए। इनमें बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए 4.5 लाख करोड़ के प्रस्ताव मिले हैं। एक जनपद-एक उत्पाद के तहत शजर पत्थर और कठिया गेहूं उत्पादन बढ़ाने को प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से बुंदेलखंड का विकास हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed