फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kalindi Express blast case update

कालिंदी एक्सप्रेस विस्फोट मामलाः एसपी ने कहा- आतंकी साजिश के कोई साक्ष्य नहीं मिले

Mon, 25 Feb 2019 08:37 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 25 Feb 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
Kalindi Express blast case update
कालिंद्री एक्सप्रेस के शौचालय में धमाका( फाइल फोटो)
कानपुर में शिवराजपुर के बर्राजपुर स्टेशन पर बुधवार को कालिंदी एक्सप्रेस में हुए विस्फोट के मामले में जीआरपी फर्रुखाबाद और शिवराजपुर थाना पुलिस ने मक्कापुरवा और आसपास के गांवों में दबिश दी। आठ और लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। सूत्रों के मुताबिक जांच शिवराजपुर इलाके में टिकी है।
विज्ञापन


जांच टीम में शामिल एक अफसर का कहना है कि मक्कापुरवा गांव के बंटी, रवि व एक अन्य का नाम आया है। इन तीनों को गांव के अमर सिंह, गिन्ना की मुखबिरी पर शिवराजपुर पुलिस ने मोबाइल लूट में जेल भेजा था। इन तीनों ने अमर और गिन्ना को फंसाने के इरादे से डायरी में नाम लिखे हैं। बंटी व रवि और उनका साथी परिवार समेत घर से गायब हैं। मोबाइल भी बंद हैं। दोनों तमिलनाडु खिलौने बेचने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। धमाके के वक्त तीनों की लोकेशन बर्राजपुर स्टेशन व उसके बाद गांव में लोकेशन मिली है।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह का कहना है कि आतंकी साजिश के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। जिस बोगी में धमाका हुआ था, उसमें यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों की सूची पुलिस ने तैयार की है। उसमें पांच यात्रियों से पुलिस टीम ने रविवार को भी पूछताछ की। जीआरपी प्रभारी मुकेश मलिक ने बताया कि डायरी में लिखे कानपुर और कश्मीरी लोगों के नाम सही प्रतीत नहीं हो रहे हैं। पुलिस को भटकाने के लिए ऐसा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed