फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kalash Yatra Taken Out from Maa Baglamukhi Temple; Bhajans Resound

Kanpur News: मां बगलामुखी मंदिर से निकाली कलश यात्रा, गूंजे भजन

Sat, 25 Apr 2026 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra Taken Out from Maa Baglamukhi Temple; Bhajans Resound
कानपुर। सरसैया घाट स्थित मां बगलामुखी मंदिर में माता के जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत शुक्रवार को उत्साह के साथ हुई। मां बगलामुखी सेवा समिति की ओर से सुबह आठ बजे कलश शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया।
विज्ञापन


भक्तजन भजन-कीर्तन करते हुए बड़ा चौराहा, शिवाला और कोतवाली मार्ग से होकर मंदिर पहुंचे। आयोजक पंडित रमेश पुजारी ने बताया कि रात आठ से 12 बजे तक मंदिर में हवन और इसके बाद जागरण हुआ। 25 अप्रैल को भंडारा होगा। इस मौके पर हरिओम, सविता, चुन्नी देवी, पार्वती देवी, पं. सुमित मिश्रा, भारत द्विवेदी, दीपक गुप्ता, संजय वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं मैस्कर घाट स्थित राजराजेश्वरी माता पीतांबरा मंदिर में भी मां बगलामुखी जयंती विधि-विधान से मनाई गई। यहां सहस्त्रार्चन, अभिषेक और षोडशोपचार पूजन हुआ। 1000 दीप, 1000 गुलगुले, पुष्प और 56 भोग अर्पित कर मां का पूजन किया गया। आयोजन हरीओम, अनुराग खन्ना की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed