{"_id":"6a2c750dfa6be4789a02958a","slug":"kailasha-and-anandeshwar-polypack-win-at-the-3rd-deeba-naseem-khan-memorial-cricket-tournament-kanpur-news-c-362-1-ka11003-149547-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तृतीय दीबा नसीम खान स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में कैलाशा और आनंदेश्वर पॉलीपैक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तृतीय दीबा नसीम खान स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में कैलाशा और आनंदेश्वर पॉलीपैक जीते
विज्ञापन
कानपुर। केसीए से संबद्ध स्पोर्टिंग यूनियन क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित तृतीय दीबा नसीम खान स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में कैलाशा पॉलीमर्स ने सुपर ओवर में क्रिक आईटी स्ट्राइकर्स को हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में आनंदेश्वर पॉलीपैक ने ब्लू वारियर्स को नौ विकेट से पराजित कर शानदार जीत हासिल की।
किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर क्रिक आईटी स्ट्राइकर्स की टीम 19.4 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। आजाद द्विवेदी ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। शौर्य सिंह ने तीन व हर्षवर्धन ने दो विकेट हासिल किए। कैलाशा पॉलीमर्स की टीम भी निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 114 रन ही बना सकी।
आर्यन यादव ने 33 रन की उपयोगी पारी खेली। सुयश, सोम कटियार और यशु मिश्रा ने दो-दो विकेट झटके। मैच बराबरी पर छूटने के बाद विजेता का फैसला सुपर ओवर से हुआ। सुपर ओवर में कैलाशा पॉलीमर्स ने एक विकेट खोकर 11 रन बनाए। क्रिक आईटी स्ट्राइकर्स की टीम एक विकेट पर केवल छह रन ही बना सकी। आजाद उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शौर्य सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
श्यामनगर स्थित आरपीएसए मैदान पर दूसरे मुकाबले में ब्लू वारियर्स ने 22 ओवर में पांच विकेट पर 142 रन बनाए। आनंदेश्वर पॉलीपैक ने मात्र 17.3 ओवर में एक विकेट खोकर 143 रन बनाते हुए नौ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। शिवांश ने 53 रन और राजवीर मल्होत्रा ने नाबाद 73 रन की पारी खेली। आभास ने एक विकेट हासिल किया। राजवीर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।