फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kachhari multilevel parking facility coming soon; tender on the 28th

Kanpur News: कचहरी मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात जल्द, 28 को टेंडर

Thu, 22 Oct 2026 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Kachhari multilevel parking facility coming soon; tender on the 28th
कानपुर। परेड और फूलबाग की मल्टीलेवल पार्किंग चल नहीं पाई अब नगर निगम ने कचहरी के पास नई पार्किंग के संचालन की तैयारी तेज कर दी है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बुधवार को कचहरी स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण कार्यों का जायजा लिया और जल्द कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। अब 28 अक्तूबर को टेंडर कराकर इसके संचालन के लिए कंपनी का चयन होगा।
विज्ञापन

शहर में पहले से ही परेड चौराहा और फूलबाग में पनचक्की चौराहा के पास मल्टीलेवल पार्किंग का संचालन कराया जा रहा है लेकिन इनमें वाहन नहीं खड़े होते हैं। लोग सड़क पर ही पार्किंग करते हैं जिससे अक्सर जाम की स्थिति रहती है। सदर तहसील के पीछे परिसर में कलक्ट्रेट के निकट कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण करा रहा है। बुधवार को नगर आयुक्त इसका निरीक्षण करने पहुंचे तो कार्यदायी संस्था जल निगम (नगरीय) की सीएंडडीएस, यूनिट-05 के परियोजना प्रबंधक एसके वर्मा ने बताया कि इसका निर्माण 4783.00 लाख से हो रहा है जिसमें 334 कार व 100 बाइक खड़ी करने की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा, भूतल में 11 दुकानें बनी हैं और वाहनों के प्रवेश-निकासी के लिए दो स्थानों से अलग-अलग द्वार बनाए गए हैं। पार्किंग के चारों ओर सीसी रोड बनाई गई है। पार्किंग में छत पर कैफेटेरिया की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन

पार्किंग के पीछे तीनों ओर बाउंड्रीवाल को लेकर स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि पत्रावली तैयार हो गई है, शीघ्र ही निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य शुरू कराया जाएगा। नगर आयुक्त ने शॉर्ट-टर्म टेंडर के आधार निविदा प्रक्रिया पूरी करते हुए तेजी से कार्य कराने को कहा। नोडल अधिकारी ने बताया कि थर्ड पार्टी निरीक्षण भी किया जा चुका है। शेष कार्य शीघ्र ही पूरा हो जाएगा। नगर आयुक्त ने दो दिन में इसे कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन की टेंडर प्रक्रिया भी चल रही है। कुछ वेंडर्स इसके संचालन के लिए आगे आए हैं। पहले 20 अक्तूबर को इसका टेंडर होना था लेकिन कागजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए वेंडर्स ने एक सप्ताह का समय मांगा है। अब 28 अक्तूबर को टेंडर कराकर इसके संचालन के लिए कंपनी का चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed