फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jyoti Mishra murder case: presence of a suspect was found at the spot

ज्योति मिश्रा हत्याकांड: घटनास्थल पर एक संदिग्ध की मिली मौजूदगी, कनेक्शन भी मिला, पुलिस जल्द करेगी पूछताछ

Thu, 04 Nov 2021 02:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 Nov 2021 02:26 PM IST
सार

पुलिस अफसरों का कहना है कि केस बेहद पेचीदा है। आरोपी भले ही जेल भेजे जा चुके हों लेकिन उनके खिलाफ पुख्ता साक्ष्य नहीं मिल रहे हैं। न ही हत्या का मोटिव स्पष्ट हो रहा है। यही वजह है कि पुलिस की तफ्तीश जारी है।

विज्ञापन
Jyoti Mishra murder case: presence of a suspect was found at the spot
ज्योति मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला टेलीकॉलर ज्योति मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को सर्विलांस की मदद से एक अहम सुराग हाथ लगा है। घटनास्थल पर उस रात वारदात की समयावधि में एक मोबाइल नंबर सक्रिय था। यह नंबर आरोपी या मृतका की सीडीआर में भी मिला है।
विज्ञापन


इससे पुलिस का शक इस पर गहरा गया है। पुलिस जल्द इस शख्स से पूछताछ करेगी। आशंका है कि यह वारदात के वक्त घटना स्थल पर मौजूद था। चकेरी गिरजा नगर निवासी ज्योति 25 सितंबर की शाम करीब सवा छह बजे दफ्तर से घर के लिए निकली थी लेकिन वह घर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन


26 सितंबर की सुबह भाभा नगर में रेलवे ट्रैक किनारे उसका अधजला शव पड़ा मिला था। पुलिस ने उसके परिचित अमित व उसकी महिला मित्र विमल को हत्या के केस में जेल भेजा था। मगर हत्याकांड की गुत्थी पुलिस सुलझा नहीं सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सही आरोपी जेल भेजे गए हैं या वारदात के पीछे किसी अन्य का हाथ है, इसकी छानबीन पुलिस कर रही है। इस बीच सर्विलांस की टीम ने एक संदिग्ध मोबाइल नंबर निकाला है। घटना के वक्त घटनास्थल पर यह नंबर एक्टिव था।

इसका घटना से कनेक्शन भी मिला है। हालांकि पुलिस ने अभी तक ये स्पष्ट नहीं किया है कि इस नंबर के संपर्क में आरोपी अमित था या मृतका। इस नंबर की विस्तृत सीडीआर पुलिस ने टेलीकॉम कंपनी से मंगवाई है। 

किसी नतीजे पर नहीं पहुंची पुलिस
पुलिस अफसरों का कहना है कि केस बेहद पेचीदा है। आरोपी भले ही जेल भेजे जा चुके हों लेकिन उनके खिलाफ पुख्ता साक्ष्य नहीं मिल रहे हैं। न ही हत्या का मोटिव स्पष्ट हो रहा है। यही वजह है कि पुलिस की तफ्तीश जारी है। पुलिस को आशंका है कि कहीं किसी तीसरे का हाथ तो नहीं है। तमाम सवाल अनसुलझे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed