फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   just some trains will run after lockdown

लॉकडाउन खत्म होने पर भी चलेंगी चुनिंदा ट्रेनें

Wed, 29 Apr 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
just some trains will run after lockdown
लॉकडाउन खत्म होने या छूट मिलने के बाद भी रेलवे सभी यात्री ट्रेनों को नहीं चलाएगा। सिर्फ चुनिंदा ट्रेनें ही चलेंगी। इसे लेकर रेलवे ने एक खाका तैयार किया है। जानकारी के मुताबिक एक मई को रेलवे बोर्ड उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज समेत देश के सभी जोनल रेलवे के अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान तैयारियों का आकलन करेगा।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक रेलवे लंबी दूरी की चुनिंदा ट्रेनों को ही चलाएगा। छोटी दूरी की ट्रेनों और पैसेंजर ट्रेनों को पहले चरण में नहीं चलाया जाएगा। जिन ट्रेनों को चलाया जाएगा, उसमें राजधानी, शताब्दी एक्सप्रेस समेत प्रीमियम श्रेणी की ट्रेनें हो सकती हैं। हालांकि यह व्यवस्था भी रेलवे तभी चलाएगा जब पूरी तरह से लॉकडाउन खुलेगा।
विज्ञापन

यह भी प्लान किया गया है कि जो एरिया रेड जोन या कोरोना संक्रमण से ज्यादा प्रभावित हैं। वहां पर न तो ट्रेनों का स्टापेज होगा और न ही वहां के यात्रियों के लिए टिकटों की बुकिंग होगी। फिलहाल एक मई को रेलवे बोर्ड अपने अफसरों को ट्रेनों के चलाने की उनकी तैयारियों समेत उनकी राय जानने के लिए मशविरा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed